
श्योपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में साउथ अफ्रीका से 12 चीतों का एक दल और पहुंच गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत मध्यप्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में इन चीतों को बाड़े में रिलीज किया गया।
जैसे ही चीते बाड़े में पहुंचे तेजी से दौड़ने लगे। थोड़ी दूर जाकर कुछ पल के लिए रुके, फिर भागने लगे। उनको देखने से ही लग रहा था कि वो नई जगह आए हैं। वो बाड़े में इधर-उधर देखते नजर आए। यहां आने के बाद मुख्यमंत्री के साथ तीनों मंत्रियों ने जिप्सी से चीतों के बाड़े का निरीक्षण किया। इस दौरान CM समेत अन्य मेहमान वाइल्ड लाइफ की जैकेट और कैप पहने हुए दिखे।
#श्योपुर : साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को #KunoNationalPark के बाड़े में सीएम @ChouhanShivraj, केंद्रीय वन मंत्री @byadavbjp व केंद्रीय मंत्री @nstomar की मौजूदगी में रिलीज किया गया।बाड़े में पहुंचते ही #Cheetah तेजी से दौड़ने लगे। इधर-उधर देखते नजर आए।
#CheetahStateMP pic.twitter.com/D2yZNuIWrs— Peoples Samachar (@psamachar1) February 18, 2023
कूनो में चीतों की संख्या हुई 20
इसके साथ ही कूनो में चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो गई है। इनमें 10 नर और 10 मादा हैं। इससे पहले पिछले साल सितंबर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 8 चीते नामीबिया से लाए गए थे। साउथ अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आ रहा ग्लोबमास्टर सी-17 विमान ने ग्वालियर एयरवेज पर लैंड हुआ। यहां से सी-17 विमान से सभी चीतों को चिनूक हेलीकॉप्टर में शिफ्ट किया गया। साउथ अफ्रीका से 7 नर चीते और 5 मादा चीते लाए गए हैं।

शिवराज ने जताया पीएम मोदी का आभार
अफ्रीका से 12 चीते आने पर सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- चीतों का पुनर्वास पर्यटन तथा रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विलुप्त हुए चीतों का पुनर्स्थापन एशिया महाद्वीप, भारत और भारत में भी मध्यप्रदेश में किया है। पूरा प्रदेश उनका आभार प्रकट कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आए चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब चीतों का कुनबा बढ़कर 20 हो जाएगा।
चीतों के लिए 10 क्वारेंटाइन बाड़े बने
कूनो नेशनल पार्क के निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि उन्होंने साउथ अफ्रीकी चीतों की देखभाल के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चीतों के लिए 10 क्वारेंटाइन बाड़े तैयार किए गए हैं। इनमें 8 नए और 2 पुराने क्वारेंटाइन बाड़े को परिवर्तित किया गया है। सभी क्वारेंटाइन बाड़े में छाया के लिए शेड बनाए गए हैं। चीतों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। शनिवार को अफ्रीका से आए चीतों को भी अभी एक माह तक क्वारेंटाइन रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें बाड़ों में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: C-17 से भारत की सरजमीं पर उतरे 12 अफ्रीकन चीते, चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचे कूनो, बाड़े में रिलीज करेंगे सीएम
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आए थे चीते
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर यानि 17 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को बाड़े में छोड़ा। देश की धरती पर 70 साल बाद फिर चीते आए। भारत में 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित किया गया। इसके बाद भारत सरकार ने नामीबिया से 8 चीते लाए है। इनमें 5 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं। चीतों को 4 महीने के क्वारेंटाइन पीरियड के दौरान छोटे बाड़े और बड़े बाड़े में रहकर कूनो के माहौल में डाला गया।
#श्योपुर : दक्षिण अफ्रीका से श्योपुर के #कूनो_नेशनल_पार्क पहुंचे #चीतों को वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट ने बाड़े में रिलीज किया।#MadhyaPradesh #KunoNationalPark #IndianAirForce #Cheetah @CMMadhyaPradesh #CheetahStateMP @PMOIndia @moefcc @wii_india
@ntca_india pic.twitter.com/Wab0P9AJqH— Peoples Samachar (@psamachar1) February 18, 2023
ये भी पढ़ें: Project Cheetah : भारत के लिए 12 चीतों ने साउथ अफ्रीका से भरी उड़ान, महाशिवरात्रि पर CM शिवराज कूनो में छोड़ेंगे
#ग्वालियर : दक्षिण अफ्रीका से 12 #चीतों को लेकर भारतीय वायु सेना (IAF) का C-17 ग्लोबमास्टर विमान #मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचा।#MadhyaPradesh #KunoNationalPark #IndianAirForce #Cheetah @CMMadhyaPradesh #CheetahStateMP pic.twitter.com/YsEbszGcYS
— Peoples Samachar (@psamachar1) February 18, 2023
ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म… Kuno National Park में दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 12 चीते, 18 फरवरी को CM शिवराज बाड़े में करेंगे रिलीज