ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश पुलिस ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज किया केस, दोस्त MLA के घर पहुंचे थे; जानें पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश ने केस दर्ज किया है। 11 मई को वे आंध्र प्रदेश के नंदयाल पहुंचे थे, जहां वो अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक सिल्पा रवि के घर भी गए। अल्लू अर्जुन के आने की खबर के बाद फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घर के बाहर भारी संख्या में जमा हो गए।

आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद एक्टर ने भीड़ जमा होने दी। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने सुपरस्टार और उनके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कानूनी पचड़े में फंसे अल्लू अर्जुन

सिल्पा रवि, जिनका असली नाम सिंगारेड्डी रविंचद्र किशोर रेड्डी है। 13 मई को सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपना समर्थन दिखाने के लिए अल्लू अर्जुन विधायक के घर पहुंचे थे। जिसकी खबर मिलते ही विधायक के घर के बाहर भारी तादाद में लोग जमा हो गए। अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोग काफी उतावले दिखे। एक्टर अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी, सिल्पा रवि और विधायक के परिवार के सदस्यों के साथ बालकनी में फैंस से मिलने पहुंचे। उन्होंने बालकनी से हाथ हिलाकर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने जोर-जोर से पुष्पा, पुष्पा के नारे लगाए।

अनुमति के बिना अल्लू अर्जुन को दिया न्योता

YSRCP के लिए प्रचार करने के एक दिन बाद सिल्पा रवि और अल्लू अर्जुन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया कि, सिल्पा रवि चंद्रा ने RO Nandyal की अनुमति के बिना अल्लू अर्जुन को घर पर न्योता दिया, यह जानते हुए कि इससे आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा।

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म

अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। अब मेकर्स मूवी के दूसरे गानों को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। डायेक्टर सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 इसी साल 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें- Mother’s Day Special : मैं भी तो मां हूं… जननी नहीं लेकिन निभाया मां का फर्ज, पांच मासूमों को लिया गोद

संबंधित खबरें...

Back to top button