PlayBreaking News

कांकेर:35 युवतियां झारखंड में बंधक, नौकरी दिलवाने का दिया लालच; मैसेज से खुला पूरा राज

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सबको डरा दिया, दरअसल दुर्गकोंदल क्षेत्र की 35 युवतियों को नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाकर बंधक बना लिया गया। एक युवती के मैसेज से पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
Follow on Google News
35 युवतियां झारखंड में बंधक, नौकरी दिलवाने का दिया लालच; मैसेज से खुला पूरा राज

कांकेर। युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाया गया। एक युवती ने मैसेज भेजकर मदद की गुहार लगाई। मामला सामने आते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वहीं मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

मैसेज से खुला पूरा मामला

दुर्गकोंदल की एक युवती ने गांव के युवक को मैसेज भेजकर मदद मांगी। मैसेज में उसने अपनी स्थिति के बारे में बताया। युवती ने कहा कि उसे नौकरी के नाम पर झारखंड लाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उसे जबरन रोका गया और बाहर जाने नहीं दिया गया। इस मैसेज के सामने आते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: सियासत के ‘सम्राट’: पढ़ाई में अव्वल और राजनीति में माहिर, कौन हैं 'दादा' सुवेंदु अधिकारी?

नौकरी के नाम पर बनाया बंधक 

जानकारी के अनुसार, युवतियों को बेहतर रोजगार का लालच देकर अपने साथ ले जाया गया। बाद में उन्हें झारखंड में बंधक बनाकर रखा गया। उन्हें न तो वेतन दिया जा रहा था और न ही घर लौटने की अनुमति थी। यह मामला मानव तस्करी के संगठित गिरोह की ओर इशारा करता है। प्रशासन इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।

परिजनों को हो रही चिंता 

जैसे ही यह खबर गांव में फैली, युवतियों के परिवारों में बच्चियों को लेकर चिंता होने लगी। परिजन अपनी बेटियों की सुरक्षित वापसी को लेकर परेशान हैं। कई परिवार झारखंड जाकर खुद तलाश करने की तैयारी में हैं। गांव में इस घटना को लेकर विरोध है। वहीं स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni : झारखंड- बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने MS Dhoni, कई नामों को पीछे छोड़ा, चुकाए 38 करोड़ रुपए

पुलिस कार्रवाई में जुटी 

मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस से संपर्क किया गया है। वहां एक विशेष टीम बनाकर जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। युवतियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी को वापस लाया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts