ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

Sudan Crisis : सूडान में फंसे युवक जयंत केवलानी की हुई घर वापसी, परिवार में खुशी का माहौल; दिल्ली से भोपाल पहुंचे कारोबारी

भोपाल। युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भोपाल के कारोबारी जयंत केवलानी गुरुवार सुबह सुरक्षित घर लौट आए। दिल्ली से राजा भोज एयरपोर्ट पर जैसे ही जयंत पहुंचे, परिजनों एवं मित्रों ने उनका स्‍वागत किया। वहीं घर में जयंत का फूलों से स्वागत हुआ। सूडान में 11 दिन फंसे रहे जयंत के सही सलामत घर पहुंचने पर पिता समेत परिजनों ने सरकार का आभार माना।

भारतीयों को लेकर लौटे जत्‍थे में शामिल थे जयंत

गौरतलब है कि बुधवार शाम को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान सऊदी अरब के जेद्दाह से नई दिल्ली पहुंचा। इस विमान में सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर लौटे जत्‍थे में जयंत भी शामिल थे। दिल्ली से फ्लाइट से वे गुरुवार सुबह भोपाल पहुंचे। उनके स्वागत के लिए परिजनों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। जैसे ही जयंत ने एयरपोर्ट के बाहर कदम रखा, परिजनों ने उन्हें गले से लगा लिया। इसके बाद वे घर पहुंचे। यहां तिलक और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सूडान जयंत
सूडान से जेद्दाह रवाना होते समय जयंत ने ली सेल्फी।

‘ऑपरेशन कावेरी’ वापस लौटे भारतीय

गौरतलब है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया है। सभी को सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया। वहीं, एयरक्राफ्ट से भी जेद्दाह लाया गया। फिर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान सऊदी अरब के जेद्दाह से नई दिल्ली पहुंचा। जयंत दिल्ली होते हुए भोपाल पहुंचे।

पीएम और सीएम से लगाई थी गुहार

दरअसल, भारत सरकार सूडान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट कर भारत ला रही है। इनमें भोपाल के बैरागढ़ के रहने वाले जयंत केवलानी भी शामिल है। बैरागढ़ निवासी जयंत केवलानी व्यापार के सिलसिले में सूडान गए थे। कारोबारी जयंत के परिजनों ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई थी। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी विदेश मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा था।

काम के सिलसिले में सूडान गया था जयंत

बैरागढ़ का रहने वाला जयंत काम के सिलसिले में सूडान गया है। युद्ध के बाद उनके परिवार ने भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार से वापस लाने की गुहार लगाई। इधर, जयंत के पिता का कहना है कि सूडान में हालात खराब हैं, वहां खाने तक के लिए परेशानी हो रही है। बैरागढ़ के कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र केवलानी का बेटा जयंत (23) पिछले महीने 4 मार्च को सूडान गया था।

20 अप्रैल को वापसी का टिकट था। इस बीच वहां युद्ध शुरू हो गया। जयंत के पिता ने बताया कि उनका बेटा ग्रेन मर्चेंट है। दुबई में ऑफिस है। इसके लिए उन्हें अलग-अलग देशों में जाना पड़ता है। वहीं जयंत की बहन वंशिका ने ट्वीट करके भारत सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की थी।

क्या हो रहा है सूडान में ?

सूडान में सेना और पैरामलिट्री (अर्धसैनिक बल) के बीच सात दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है। सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अर्धसैनिक बल को यहां रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के नाम से जाना जाता है। सेना और RSF के बीच छिड़ी जंग में यहां आम लोग बुरी तरह से पिस रहे हैं। यहां एयरपोर्ट और स्टेशन सहित तमाम अहम ठिकानों पर कब्जे को लेकर लड़ाई जारी है।

ये भी पढ़ें: Sudan Crisis : सूडान में फंसा भोपाल का कारोबारी जल्द लौटेगा, भारतीय जत्थे के साथ जेद्दाह पहुंचा जयंत; शेयर की सेल्फी

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button