ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

PM मोदी के बयान पर कमलनाथ बोले- हमें किसी की सुपारी देने की जरूरत नहीं; इस वजह से भगवामय हुआ कांग्रेस कार्यालय

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव के चलते राजधानी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भगवा रंग में रंग गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि भाजपा डरी हुई है।

पीएम मोदी के सुपारी बयान पर कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी के सुपारी और कब्र वाले बयान पर कमलनाथ ने कहा- हमें किसी की सुपारी देने की जरूरत नहीं है। जनता अब समझदार हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। प्रधानमंत्री इसी में खुश होते हैं, कांग्रेस में सुपारी दे रखी है तो क्या कहें, अब जनता कलाकारी राजनीति में नहीं फंसने वाली है। जनता समझदार हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी पर जनता बोलने लगी है।

भगवा रंग के झंडों से सजा कांग्रेस कार्यालय

कांग्रेस एक बार फिर से हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई गई है। इस धर्म संवाद का कार्यक्रम में प्रदेशभर के पुजारियों, पंडितों, पुरोहितों को बुलाया गया है। बैठक का उद्देश्य पंडितों पुजारियों की समस्याओं को जानकर उसके उचित समाधान की ओर बढ़ना है। कांग्रेस ने पहली बार मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ बनाया है।

कमलनाथ बोले- बीजेपी के पेट में दर्द क्यों होता है?

धर्म संवाद कार्यक्रम से पहले कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा- धर्म संवाद में पुजारी और धर्माचार्य की मांगों को सुनेंगे, जो हो सकेगा करेंगे। पीसीसी के भगवाकरण के भाजपा के तंज पर कमलनाथ ने कहा- क्या बीजेपी ने भगवा की सोल सेलिंग एजेंसी ले रखी है? हम सभी में धार्मिक भावनाएं हैं, लेकिन हम इसे राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। जब हम मंदिर जाते हैं, तो बीजेपी के पेट में दर्द क्यों होता है?

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कोर्ट जाएंगे : कमलनाथ

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कमलनाथ ने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। डर के कारण इस तरीके की कार्रवाई की गई है। जनता बीजेपी का खुलकर विरोध कर रही है। मंत्री और बीजेपी विधायक बौखला गए है। विकास यात्राओं में इनका विरोध हुआ है। भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जाने से डरते हैं।

ये भी पढ़ें: मुरलीधर राव ने कहा- कांग्रेसी नेता पाकिस्तान और उग्रवादियों के दोस्त होते हैं, CM शिवराज बोले- युवाओं के सहयोग से बनेगा आत्मनिर्भर MP

दिग्विजय सिंह मेरे दोस्त हैं : कमलनाथ

बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह किसके दोस्त है, किसके नहीं मुझे नहीं पता, लेकिन वे मेरे सबसे पहले दोस्त हैं। दरअसल, राव ने दिग्विजय को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के भोपाल दौरे पर एक्शन, कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा हिरासत में, जानिए वजह

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button