ग्वालियरमध्य प्रदेश

जज्बे को सलाम : गोद में 20 दिन के बच्चे को लेकर MP बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची मां

एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान ग्वालियर में प्रियंका बघेल अपने 20 दिन के बच्चे के साथ पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची। उनका सेंटर पद्मा स्कूल है। प्रियंका के जज्बे को देखते हुए उनके पति कैलाश बघेल को नवजात बच्चे के साथ केंद्र के बाहर अपनी कार में बैठने की अनुमति दी गई है। साथ ही बच्चे के रोने पर उसे अपनी मां के पास लेकर जाने की भी अनुमति दी गई है। यह मानवीय संवेदनशीलता का परिचय है।

इस बार 7 लाख छात्र देंगे परीक्षा

आज पहला पेपर इंग्लिश का है। छात्रों को सुबह 8.30 बजे केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस बार 12वीं में 7 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं। इनके लिए कुल 3 हजार 586 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 357 केंद्र अति संवेदनशील और 287 संवेदनशील हैं।

ग्वालियर में लीक नहीं हुआ पेपर

इंग्लिश का पेपर शुरू होने से 13 घंटे पहले बुधवार रात 9 बजे सोशल मीडिया पर इंग्लिश का पेपर वायरल हुआ था। जिला शिक्षाधिकारी के मुताबिक पेपर बांटने से 20 मिनट पहले पेपर मिलाया गया, जो मैच नहीं हुआ। इसलिए पेपर लीक नहीं हुआ है।

हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 17 फरवरी 2022

अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

 

संबंधित खबरें...

Back to top button