इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

VIDEO : भगोरिया हाट में थिरके कमलनाथ, बजाया ढोल; आदिवासी अंचलों में नहीं मिल रहा रोजगार

आलीराजपुर। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को जोबट तहसील के उदयगढ़ में आदिवासियों के प्रसिद्व त्यौहार भगोरिया हाट में शामिल हुए। इस दौरान कमलनाथ आदिवासी वेशभूषा में नजर आए। इतना ही नहीं वे लोक नृत्य पर थिरके और ढोल भी बजाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 मार्च को भगोरिया मेला में हिस्सा लेंगे।

तीर कमान भेंटकर किया स्वागत

कमलनाथ के साथ भगोरिया हाट में पहुंचने पर विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, विधायक हनी बघेल सहित कांग्रेसी नेताओं ने साफा बांधकर, झूलड़ी पहनाकर और तीर कमान भेंटकर स्वागत किया। कमलनाथ ने कहा, प्रदेश के आदिवासी अंचलों में रोजगार न मिलने से बड़ी संख्या में युवा पलायन कर रहे हैं।

आदिवासी अंचलों में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा : कमलनाथ

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में आज युवा भटक रहा है, उसे सही राह दिखाने की आवश्यकता है। आदिवासी अंचलों में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा का पलायन सबसे बड़ी समस्या है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, हर बार वे लोगों को रोजगार देने की बात करते हैं, लेकिन रोजगार कहां है, प्रदेश में उद्योग समिट तो होती है, लेकिन निवेश नहीं आते हैं।

किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा : कमलनाथ

कमल नाथ ने मध्‍य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान कलाकारी करते हैं। कभी पगड़ी पहन लेते हैं तो कभी कहते हैं कि किसान का बेटा हूं। लेकिन प्रदेश के किसानों को आज उनके फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। प्रदेश में विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्राएं निकाली गई है। सरकारी धन का इन यात्राओं के माध्यम से दुरुउपयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी का विधानसभा अध्यक्ष पर बायस्ड होने का आरोप, कहा – चोरी करने वाला मुंह छिपाता है, इसीलिए 13 तारीख तक के लिए भाग गए

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button