PlayBreaking News

MP में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने पर कमलनाथ ने बोला हमला; कहा- 8 मरीजों में से 6 ठीक भी हो गए, सरकार ने इतनी गंभीर बात को क्यों छुपाई?

Follow on Google News
भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि होने पर राज्य सरकार को घेरा। आज अमिकॉन को लेकर जो बड़ा खुलासा किया गया उस पर कमलनाथ ने प्रदेश सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग पर हमला बोला और ट्वीट कर पूछे सवाल। ये भी पढ़ें: MP में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, इंदौर में वैरिएंट के 8 संक्रमित मिले; 24 घंटे में 41 नए केस https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1475005228072067074

सरकार बताए कि इतनी गंभीर बात को छुपाया क्यों गया

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मप्र में आज एक बड़ा खुलासा सामने आया है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में विदेशों से आए 1000 लोगों में से 26 लोग पॉजिटिव पाए गए थे, उसमें से आठ मरीज़ों में लैब टेस्ट में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। जिसमें से 6 मरीज ठीक हो कर अस्पताल से घर जा चुके हैं और दो अभी भी अस्पताल में भर्ती है। ये बेहद गंभीर मामला है, अभी तक प्रदेश में ओमिक्रॉन के आने की आशंका ही व्यक्त की जा रही थी, सावधानी बरतने की बात की जा रही थी और अब आज 8 मरीज़ों की पुष्टि…? सरकार बताए कि इतनी गंभीर बात को अभी तक छुपाया क्यों गया, इन आठ मरीज़ों के सैंम्पल टेस्ट के किए कब भेजे गए थे। इनकी टेस्ट रिपोर्ट कब सामने आई, इनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि कब हुई? सरकार ने अभी तक इसका खुलासा क्यों नहीं किया? https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1475005588383756290

कल शिवराज जी इंदौर में कार्यक्रमों में शामिल हुए

कल ख़ुद मुख्यमंत्री शिवराज जी इंदौर में विभिन्न भीड़ भरे कार्यक्रमों में शामिल हुए। जहां कोरोना गाइडलाइन का जमकर मजाक उड़ता रहा तो जब इंदौर में ओमिक्रॉन के 8 मरीज सामने आ चुके थे तो फिर शिवराज जी ने अपने इंदौर के इन आयोजनों को निरस्त करते हुए, इन कार्यक्रमों को वर्चुअल तरीके से क्यों नहीं किया, क्यों उन्होंने हजारों लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया? इस खुलासे के बाद यह बात सामने आ चुकी है कि मध्य प्रदेश में ओमीक्रॉन दस्तक दे चुका है, उसके बाद भी खुद जिम्मेदारों के सरकारी भीड़ भरे आयोजन जारी हैं।

खुद ही नियमों का मजाक उड़ा रहे: कमलनाथ

जनता से तो तमाम नियमों के पालन की अपील की जारी है और ख़ुद जिम्मेदार ही नियमों का रोज़ मजाक उड़ा रहे हैं… सरकार बताए कि उन्होंने अभी तक क्या-क्या कदम उठाए हैं? मुख्यमंत्री जी को तो कल इंदौर में जाकर ओमिक्रॉन की प्रदेश में दस्तक को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करना थी, इलाज-बेड-अस्पताल-ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करना थी लेकिन वो तो समीक्षा छोड़ ख़ुद ही भीड़ भरे आयोजन करते रहे। https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1475006068975489027

सरकार बताए कि किन-किन शहरों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी

सरकार बताए कि मध्य प्रदेश के और किन-किन शहरों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। अभी और कितने मरीजों की जांच रिपोर्ट लैब में टेस्ट के लिए भेजी गई है। विदेशों से कुल कितने लोग आए हैं, कितनों की अभी तक सर्चिंग हो चुकी है और कितनों की जांच अभी तक की जा चुकी है और कितनो की रिपोर्ट आना अभी बाक़ी है ? ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव होंगे निरस्त! शिवराज कैबिनेट ने लगाई मुहर, राज्यपाल के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts