इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Dewas News : तेंदुए पर ग्रामीणों ने की सवारी, सेल्फी और वीडियो भी बनाए, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है। यहां के लोगों ने एक तेंदुआ को पकड़ लिया और फिर उसके पीठपर बैठकर सवारी की। तेंदुआ के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली और वीडियो भी बनाए। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इस दौरान तेंदुआ ने किसी पर भी हमला नहीं किया। बल्कि, ग्रामीणों की भीड़ में भी आराम से बैठा रहा। देखने से लग रहा था कि तेंदुआ बीमार है।

पहले ली सेल्फी फिर पीठ पर बैठकर की सवारी।

क्या है पूरा घटनाक्रम ?

जानकारी के अनुसार, टोंकखुर्द तहसील के थाना पीपलरावां क्षेत्र ग्राम इकलेरा माताजी के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब 2 से 4 बजे ग्रामीणों को तेंदुआ नजर आया। तेंदुए को देखकर पहले तो लोग डर गए। जब काफी देर तक उसने कोई हरकत नहीं की तो कुछ ग्रामीणों उसके पास पहुंचे। पत्थर मारने के बाद भी जब तेंदुए ने पलटवार नहीं किया तो ग्रामीणों ने बेखौफ होकर उसे पकड़लिया। उनमें से कुछ उसके शरीर पर हाथ फेरने लगे। कुछ ने उस पर सवारी भी की।

हालांकि, तेंदुए ने किसी पर भी हमला नहीं किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोग तेंदुए के साथ चलने लगे और उसे धकेलते रहे। ये पूरा नजारा कई ग्रामीणों ने अपने-अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसे बाद में वायरल कर दिया गया।

ग्रामीणों की भीड़ में आराम से बैठा रहा तेंदुआ।

इलाज के लिए भोपाल भेजा

इधर, कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग देवास व उज्जैन रेंज के अधिकारियों को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। वहीं शाम करीब 8 बजे उज्जैन संभागीय टीम वहां पहुंची और बिना बेहोश किए ही उसे पिंजरे में बंद कर दिया। वहीं उप विभागीय अधिकारी (एसडीओ) संतोष शुक्ला ने कहा कि टीम तेंदुए को इलाज के लिए भोपाल के वन विहार ले गई है। तेंदुए की उम्र करीब 2 साल बताई है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें….

तेंदुआ हो सकता है बीमार

एसडीओ संतोष शुक्ल का कहना है कि तेंदुआ बीमार हो सकता है या किसी संक्रमित जानवर का मांस खाने से उसकी यह स्थिति बनी है। हालांकि, इस घटना से विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी हैरत में हैं। तेंदुआ चक्कर खाकर इधर-उधर घूम रहा था। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वे भी पहली बार तेंदुए का ऐसा व्यवहार देख रहे हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button