Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM हेमंत सोरेन से आज ED करेगी पूछताछ : दोपहर 1 बजे होंगे सवाल-जवाब, कई जगहों पर धारा 144 लागू; निशिकांत का दावा- केजरीवाल ने की भागने में मदद

CM हेमंत सोरेन से आज ED करेगी पूछताछ : दोपहर 1 बजे होंगे सवाल-जवाब, कई जगहों पर धारा 144 लागू; निशिकांत का दावा- केजरीवाल ने की भागने में मदद
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को यानी आज रांची में सीएम हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करेगी। सीएम सोरेन ने ईडी को लिखे गए पत्र में आज 1 बजे पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने की बात कही थी। इससे पहले 20 जनवरी को ईडी ने सोरेन से साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। ऐसे में अटकलें लगाईं जा रही हैं कि क्या हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में कल्पना सोरेन राज्य की मुख्यमंत्री होंगी। इसके साथ ही राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता निशिकांत दुबे ने कई बड़े दावे किए हैं।

मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लागू

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने अपने अधिकारियों के सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र से पहले ही एक्स्ट्रा फोर्स तैनात करने की मांग कर ली थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही ईडी कार्यालय, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लगाई गई है।

10 बजे से रात 10 बजे तक यहां एंट्री निषेध

इसमें 7,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी शामिल है। सीएम हाउस, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय समेत रांची के प्रमुख इलाकों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वहीं रांची के सर्किट हाउस में जेएमएम के कुछ विधायक ठहरे हुए हैं। बता दें कि ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

तेज हुई सियासी हलचल

इस मामले के साथ ही सियासी हलचल भी तेज हो गई है। मंगलवार (30 जनवरी) को महागठबंधन दल के विधायकों की बैठक हुई। माना जा रहा है कि बैठक में हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना को सीएम बनाने पर चर्चा की।

सीएम की कुर्सी पर निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

झारखंड के सीएम की कुर्सी को लेकर विपक्ष के नेता निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। निशिकांत दुबे का कहना है कि सीएम सोरेन की बैठक में 35 विधायक ही पहुंचे थे। इसके साथ ही बैठक हुई उसमें कल्पना सोरेन के नाम पर सीता सोरेन और बसंत सोरेन ने अपना विरोध जताया है। विधायक दल की बैठक में कल्पना सोरेन के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। निशिकांत दुबे ने तो यहां तक दावा किया है कि, सीएम सोरेन शायद ही ED की पूछताछ में शामिल हों।

चोर-चोर मौसेरे भाई : निशिकांत दुबे

इसके अलावा निशिकांत दुबे ने ये भी दावा किया है कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिल्ली से रांची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया। यह सहयोग वाराणसी तक था, वाराणसी से रांची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए। चोर-चोर मौसेरे भाई।

क्या है पूरा मामला ?

झारखंड में कथित खनन घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को PMLA एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों को 4 और 5 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने इससे पहले PMLA एक्ट, 2002 के तहत हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपए सीज किये थे। ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी। ये भी पढ़ें - सोरेन की पत्नी को सीएम बनाने की तैयारी ये भी पढ़ें - सोमवार से लापता झारखंड के सीएम Hemant Soren रांची पहुंचे, दिल्ली आवास से 36 लाख रुपए जब्त, ED ने सीज की BMW कार; गिरफ्तारी पर लटकी तलवार! ये भी पढ़ें –गिरफ्तार हो सकते हैं झारखंड के सीएम! दिल्ली में हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ, जमीन घोटाला मामले में समन भेजा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts