भोपालमध्य प्रदेश

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर गृह मंत्री का बयान, जानें क्या कहा

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का शुक्रवार को विधायकों की खरीद-फरोख्त पर बयान सामने आया है। कमलनाथ ने विधायकों को ट्रेनिंग नहीं दी, अलग-अलग भाव बता रहे हैं सब। इनको ट्रेनिंग देनी चाहिए थी कि एक ही भाव बोलो। आगे गृह मंत्री ने कहा कि जब कमलनाथ सत्ता में थे तब कह रहे थे हमारे विधायक खरीदे जा रहे हैं, विपक्ष में आ गए तब भी कहे जा रहे हैं।

‘कमलनाथ ने अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया’

गृह मंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधायकों के ऊपर कमलनाथ ने फॉर सेल का टैग लगा दिया। यशवंत सिन्हा जी से भी कहलवा दिया। बीजेपी क्यों तोड़ेगी, क्यों खरीदेगी। हमारी प्रत्याशी 100% जीतने वाली हैं। यशवंत सिन्हा जी 100% हारने वाले हैं। ये दोनों बातें स्पष्ट स्क्रीन पर दिख रही हैं।

‘अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं कमलनाथ’

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ अब आप अपना घर संभाल नहीं पा रहे हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। आप वही पार्टी के अध्यक्ष हो जिसके नेतृत्व में 32 विधायक आपको छोड़कर चले गए। फिर आपको शंका हो रही है अपने विधायकों पर तो आप ही सूची जारी कर दो। अथवा आओ हमारे साथ चलो, अगर आपके पास एक भी प्रमाण है तो रिपोर्ट लिखवाते हैं। साथ नहीं चल सकते तो, प्रेस को जारी कर दो। मीडिया को सामने रखो।

झूठ की राजनीति कब तक करेगी कांग्रेस ?

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि झूठ की राजनीति कब तक करेगी कांग्रेस, ये हमारे समझ से परे है। फरेब की राजनीति कब तक करेगी कांग्रेस। विधायकों को बदनाम करने का काम कब तक करेगी कांग्रेस, ये मूल विषय है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य को कहां लेकर गए हैं कमलनाथ।

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की कमलनाथ और दिग्विजय से अपील, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें

संबंधित खबरें...

Back to top button