Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

FIFA World Cup 2026:फ्रांस का वर्ल्ड कप सपना टूटा, एम्बाप्पे की टीम की हार के बाद भड़के दंगे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। किलीयन एम्बाप्पे की कप्तानी वाली फ्रांस टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने से चूक गई। हार के बाद फ्रेंच फैंस में गुस्सा देखने को मिला और कई जगह विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आईं।
फ्रांस का वर्ल्ड कप सपना टूटा, एम्बाप्पे की टीम की हार के बाद भड़के दंगे
एम्बाप्पे की टीम सेमीफाइनल में हारी।

पेरिस। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही फ्रांस टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्रांस को 0-2 से हार मिली। किलीयन एम्बाप्पे की अगुवाई वाली टीम के पास लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का मौका था लेकिन स्पेन की मजबूत रणनीति के सामने वह सफल नहीं हो सकी। मैच खत्म होने के बाद फ्रांस के कई शहरों में समर्थकों का गुस्सा सामने आया। पेरिस समेत कई जगहों पर तनाव और हंगामे की स्थिति देखने को मिली।

Twitter Post

स्पेन की रणनीति के आगे नहीं चला फ्रांस का हमला

फ्रांस और स्पेन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। मैच के 22वें मिनट में मिकेल ओयारजाबाल ने पेनल्टी के जरिए गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर स्पेन की स्थिति मजबूत कर दी। फ्रांस ने वापसी की कोशिश की लेकिन स्पेन के डिफेंस ने किलीयन एम्बाप्पे जैसे बड़े खिलाड़ी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरे मुकाबले में फ्रांस की आक्रमण क्षमता कमजोर नजर आई और टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री : नॉर्वे को 2-1 से चटाई धूल, बेलिंगहैम ने दोनों गोल किए

एम्बाप्पे का सपना टूटा, फाइनल से रह गई टीम दूर

कप्तान किलीयन एम्बाप्पे से फ्रांस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह इस बड़े मुकाबले में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। टूर्नामेंट में गोल्डन बूट की दौड़ में आगे चल रहे एम्बाप्पे स्पेन के खिलाफ गोल नहीं कर सके। हार के बाद एम्बाप्पे ने टीम की कमियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि फ्रांस मिडफील्ड में स्पेन को रोकने में सफल नहीं रहा और विरोधी टीम को आगे बढ़ने के मौके मिले। उन्होंने माना कि टीम फाइनल में पहुंचने वाली गुणवत्ता वाला प्रदर्शन नहीं कर पाई।

हार के बाद फ्रांस में फैंस का गुस्सा फूटा

सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस के समर्थक निराश हो गए। राजधानी पेरिस सहित कई जगहों पर फैंस सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। कुछ इलाकों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें लोगों का गुस्सा दिखाई दिया। फ्रांस के लिए यह हार इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि टीम के पास लगातार तीसरे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका था।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, फाइनल में बनाई शानदार जगह

स्पेन दूसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप फाइनल में

स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने पूरे मुकाबले में अपनी रणनीति और डिफेंस का बेहतरीन इस्तेमाल किया। अब स्पेन की नजर खिताब जीतने पर होगी। वहीं फ्रांस की टीम अब तीसरे स्थान के मुकाबले में उतरेगी। टीम की कोशिश टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने की होगी। फ्रांस इससे पहले 1998 और 2018 में वर्ल्ड कप खिताब जीत चुका है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts