Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हार्दिक पंड्या की मुंबई से विदाई तय?राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड डील की चर्चा तेज ; बदले में मांगा ये तूफानी खिलाड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान की टीम हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के कप्तान और प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में देख रही है। 
राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड डील की चर्चा तेज ; बदले में मांगा ये तूफानी खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस से नाराज चल रहे हार्दिक पंड्या

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई की टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक अगले सीजन से पहले मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि उनकी नई मंजिल राजस्थान की टीम हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

MI के खराब सीजन के बाद बढ़ीं अटकलें

आईपीएल 2026 में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। हार्दिक पांड्या 2024 से टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन उनके नेतृत्व में मुंबई तीन सीजन में दो बार अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही।

इसी बीच ड्रेसिंग रूम के माहौल और टीम के अंदर असंतोष की खबरें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में हार्दिक के टीम छोड़ने की अटकलों को और बल मिला है।

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत 200 टी 20 खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर : टीम ने दिया खास सम्मान, जानें कौन हैं दूसरे नंबर पर

राजस्थान दिखा रही दिलचस्पी

रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान की टीम हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के कप्तान और प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में देख रही है। खबरों के मुताबिक दोनों टीमों के बीच खिलाड़ी अदला-बदली को लेकर शुरुआती बातचीत भी हुई है। हालांकि, यह प्रक्रिया अभी शुरुआती स्तर पर बताई जा रही है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल की संभावित अदला-बदली को लेकर सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलें ही सामने आई हैं। दोनों टीमों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अगले सीजन से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि यह चर्चित सौदा हकीकत बनता है या नहीं।

मुंबई ने रखी यशस्वी जायसवाल की मांग

सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुंबई ने हार्दिक के बदले राजस्थान के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है।

यदि यह अदला-बदली होती है तो हार्दिक राजस्थान की जर्सी में नजर आ सकते हैं, जबकि यशस्वी मुंबई के लिए खेलते दिखाई देंगे। फिलहाल राजस्थान इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

Featured News

मुंबई से खास रिश्ता रखते हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई से खलते हैं। ऐसे में मुंबई की टीम में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा हो सकता है। राजस्थान में संजू सैमसन के जाने के बाद उन्हें कप्तानी का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन ने रियान पराग को कप्तानी सौंप दी। इसके बाद से उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts