ताजा खबरराष्ट्रीय

दिल्ली के साकेत कोर्ट में 4 राउंड फायरिंग : एक महिला घायल, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर; पुलिस बल मौके पर मौजूद

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को 4 राउंड फायरिंग हुई। यहां वकील की ड्रेस में आए एक शख्स ने महिला को गोली मार दी, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घायल महिला को इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई।

आरोपी ने महिला को मारीं चार गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था। उसने महिला को गोलियां मारीं, जो उसके पेट व अन्य हिस्सों में लगीं। वहीं मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ महिला को जीप में अस्पताल ले गए। आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला और इस शख्स के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था।

केजरीवाल का एलजी पर निशाना

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button