PlayBreaking News

जनसंपर्क आयुक्त डॉ. खाड़े को इंदौर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी, दीपक सक्सेना बने नए कमिश्नर जनसंपर्क

प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 14 आईएएस एफसर इधर-उधर, आशीष सिंह बने इंदौर के नए आयुक्त
Follow on Google News
जनसंपर्क आयुक्त डॉ. खाड़े को इंदौर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी, दीपक सक्सेना बने नए कमिश्नर जनसंपर्क
दीपक सक्से, कमिश्नर जनसंपर्क

पीपुल्स ब्यूरो
भोपाल। जनसंपर्क के आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े इंदौर संभाग के नए आयुक्त बनाए गए हैं, वहीं उनके स्थान पर जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है। जबकि शुभम वर्मा अब इंदौर जिले के नए कलेक्टर होंगे और आशीष सिंह को उज्जैन का संभाग आयुक्त बनाया गया है। राज्य शासन ने सोमवार को 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इसमें चौकाने वाला तबादला इंदौर आयुक्त दीपक सिंह को लेकर है। उन्हें मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। जबकि आयोग में पदस्थ सचिव अभिषेक सिंह गृह विभाग में सचिव पदस्थ हुए हैं। राघवेंद्र सिंह को लगातार तीसरी कलेक्टरी मिली है। उन्हें आगर मालवा से जबलपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें: 20 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन पाकर एसपी से डीआईजी बनने वालों को भी दी नई पदस्थापना

आशीष तिवारी को कटनी जिले का दायित्व

डॉ.सुदाम खाड़े अब तक आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें आयुक्त इंदौर संभाग बनाया गया है। इंदौर के आयुक्त दीपक सिंह को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह को सचिव गृह विभाग भेजा गया है।  इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को आयुक्त उज्जैन संभाग बनाया गया है। कलेक्टर जबलपुर दीपक कुमार सक्सेना को आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है। आयुक्त नगर निगम इंदौर शिवम वर्मा को कलेक्टर इंदौर बनाया गया है।  आगर मालवा के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को कलेक्टर जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कटनी दिलीप कुमार यादव को आयुक्त नगर निगम इंदौर बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 वीकेंड का वार, खाने की बर्बादी पर भड़के सलमान खान, बाढ़ पीड़ितों का किया जिक्र

गुंचा सनोबर को उप सचिव की जिम्मेदारी   

कलेक्टर बड़वानी गुंचा सनोबर को मप्र शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है। उप सचिव सीएस कार्यालय आशीष तिवारी को कटनी कलेक्टर बनाया गया है। सीईओ जिपं उज्जैन जयति सिंह को कलेक्टर बड़वानी बनाया गया है। आयुक्त नगर निगम जबलपुर प्रीति यादव को कलेक्टर आगर मालवा बनाया गया है। डॉ.परिक्षित झाड़े- अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन- सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण रामप्रकाश अहिरवार आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया गया है। 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts