PlayBreaking News

जयपुर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा...8 की मौत, विधायक ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वहां सुबह के समय अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Follow on Google News
8 की मौत, विधायक ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर। राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार (9 जून 2026) की सुबह एक रिहायशी मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वहां सुबह के समय अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

दो सगे भाइयों की मौत

इस हादसे में दो सगे भाइयों अजीम और बिलाल की भी मौत हो गई। अजीम उसी फैक्ट्री में काम करता था, जबकि बिलाल सुबह अपने भाई से मिलने और काम देखने आया था। इसी दौरान वह भी आग की चपेट में आ गया। दोनों भाइयों के घर में मातम छा गया है, परिवार पूरी तरह टूट चुका है। हालांकि कई घायलों की इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: ओ-जोन के 15 लाख लोगों को राहत! CM रेखा गुप्ता बोलीं- पुराने घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, नए निर्माणों पर रहेगी नजर

अवैध रूप से संचालित की जा रही थी फैक्ट्री

स्थानीय सूत्रों और राजनीतिक आरोपों के अनुसार, यह पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से रिहायशी मकान में संचालित की जा रही थी। मकान मोहम्मद याकूब के नाम पर बताया जा रहा है, जिसे दिल्ली के फिरोज को किराए पर दिया गया था। आरोप है कि फिरोज और उसका सहयोगी वसीम यहां अवैध रूप से पटाखे बनाकर उन्हें दिल्ली भेजते थे।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी गतिविधियां संदिग्ध थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Featured News

घायलों का इलाज जारी

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द : दिल्ली में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस के दिग्गज

विधायक ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

घटना के बाद किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी अवैध फैक्ट्री का चलना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गौरलब है कि भीषण गर्मी के कहर से देश के कई हिस्सों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही है, चाहे वो घर में लगा एसी हो या तेज गर्मी के संपर्क में कोई गाड़ी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts