राष्ट्रीय

हिमाचल में डीजल हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाया VAT, पेट्रोल के दाम भी बदले; जानें नए रेट

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही लोगों को महंगाई का झटका भी लगा है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने डीजल पर VAT लगभग 3 रुपए बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर VAT 0.55 पैसे कम किया गया है। इससे प्रदेश में डीजल के दाम 83 की जगह 86 रुपए से ऊपर पहुंच गए। वहीं पेट्रोल 0.55 सस्ता होकर 95.07 हो गया।

सरकार ने जारी की अधिसूचना

वैट अधिनियम 2005 के तहत दरों में संशोधन करते हुए राज्यपाल की ओर से शनिवार देर रात नई अधिसूचना जारी की गई। डीजल अब 83 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। शनिवार रात से ही नए रेट लागू कर दिए गए। डीजल पर प्रति लीटर 4.40 रुपए लगने वाले वैट को बढ़ाकर 7.40 रुपए कर दिया गया है। शिमला में डीजल 83.16 रुपए प्रति लीटर से अब 86.17 रुपए प्रति लीटर हो गया।

राज्य सरकार अपने हिसाब से लगाती है वैट

दरअसल, राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट करती है।

जानें प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं…

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button