जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur Nagar Nigam के सभापति बने भाजपा के रिंकू विज, भाजपा प्रत्याशी को मिले 45 और कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 34 वोट

नगर निगम अध्यक्ष पद को लेकर हो रहे चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रिंकू विज विजयी रहे। उन्हें 45 वोट मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी अयोध्या तिवारी को 34 वोट प्राप्त हुए। वोटिंग में 2 पार्षद अनुपस्थित रहे।

ऐसा रहा वोटों का गणित

यदि अंकगणित देखें तो भाजपा के पास 44 वोट और एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन रहा। वहीं कांग्रेस को अपने 26 पार्षद व छह निर्दलीय का समर्थन रहा। इसके बावजूद कांग्रेस को दो अतिरिक्त वोट मिले। कांग्रेस के पक्ष में एक वोट महापौर का जोड़ा जा रहा है इसके अलावा एक और क्रॉस वोट की भी आशंका जाहिर की जा रही है, जो भाजपा का हो सकता है।

होटल में इस वजह से ठहराया गया

भाजपा पार्षदों को दो बसों से नगर निगम लाया गया। पार्षदों को नजर बंद रखने के सवाल पर कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि होटल में उन्हें प्रशिक्षण के लिए ले जाया गया था, कोई नजर बंद नहीं रखा गया।

ये हो सकती है अपील समिति

नगर निगम जबलपुर अपील समिति के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद रेणु कोरी, सुभाष तिवारी व अनुराग राहुल साहू को प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें : Jabalpur में 44 में से 9 भाजपा पार्षदों ने संस्कृत में ली शपथ, ये दिग्गज हुए शामिल

मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं

सभागार स्थल पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराज टी भी उपस्थित हैं। यहां किसी को भी मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमित नहीं है। मीडिया के लिए भी एक डेडीकेटेड जोन तक ही एंट्री है।

खबर अपडेट हो रही है…

जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button