जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर नगर निगम ने रचा कीर्तिमान, 60 प्रतिशत बकाया करों की वसूली कर प्रदेश में अव्वल

जबलपुर। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान में नगर निगम जबलपुर द्वारा प्रशासक बी. चन्द्रशेखर और निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP में चलेगा मामा का बुलडोजर : CM शिवराज बोले- अपराधियों को केवल जेल भेजने से काम नहीं चलेगा, आर्थिक कमर भी तोड़ दो

इंदौर-भोपाल आगे निकला जबलपुर

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राजस्व पीएन सनखेरे, और सहायक आयुक्त आशीष शर्मा ने बताया कि प्रदेश के बड़े महानगरों क्रमशः इंदौर, भोपाल, ग्वालियर से आगे होकर जबलपुर नगर निगम के द्वारा अधिकतम करदाताओं से बकाया करों की राशि जमा कराई गई है। उन्होंने कहा कि जबलपुर के 60 प्रतिशत करदाताओं ने नगर निगम जबलपुर को बड़े उत्साह के साथ आगे आकर टैक्स दिया है, जो कि नगर निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस सुखद और सार्थक परिणाम के लिए नगर निगम के प्रशासक बी. चंद्रशेकर एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने टीम के सभी सदस्यों को वसूली में कीर्तिमान स्थापित करने के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें: छतरपुर : खेलते समय जमीन पर गिरी 7 साल की बच्ची, पेट में घुसा लकड़ी का टुकड़ा, ऑपरेशन कर निकाला

5 आदर्श वार्ड में 90 प्रतिशत टैक्स जमा

जानकारी देते हुए उपायुक्त सनखेरे ने बताया कि नगर निगम के रिकार्ड में 2 लाख 83 हजार 5 सौ 33 घरों की संख्या दर्ज है, जिसमें से 1 लाख 69 हजार 2 सौ 78 घरों के द्वारा टैक्स जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें से 5 ऐसे आदर्श वार्ड हैं। जहां 90 प्रतिशत से अधिक करदाताओं ने बकाया करों की राशि जमा कर आदर्श नागरिक होने का परिचय दिया है। जिसमें महर्षि महेश योगी, दीवान आधार सिंह, जवाहरलाल नेहरू, कमला नेहरू और सुभाषचंद्र बोस वार्ड शामिल हैं।

इनकों किया जाएगा पुरस्कृत

उपायुक्त सनखेरे ने आगे यह भी जानकारी दी कि वसूली में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले संभागीय अधिकारियों, और राजस्व निरीक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं टॉप फाइव सहायक राजस्व निरीक्षकों सहित उत्कृष्ट करसंग्रहिताओं और घर-घर देयक वितरण करने वाले नोटिस सर्वर आदि को भी प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button