भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : श्री भवंस भारती पब्लिक स्कूल का 11वां एनुअल फंक्शन, स्टूडेंट्स ने दी रोचक विषयों पर प्रस्तुति

भोपाल। श्री भवंस भारती पब्लिक स्कूल ने शनिवार यानी 9 नवंबर को अपना 11वें एनुअल फंक्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की संध्या में कला, संगीत और खगोल विज्ञान के अद्भुत प्रदर्शन ने उपस्थित पैरेंट्स और चीफ गेस्ट का मन मोह लिया।

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार और फिल्म निर्देशिका, डॉ. लता सिंह मुंशी शामिल हुईं। विशेष अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार उपस्थित थे। दोनों अतिथियों का स्वागत विद्यालय के बैंड द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

‘आसमान की ओर चमकते सितारे’ थीम

इस वर्ष के एनुअल फंक्शन की थीम “आसमान की ओर चमकते सितारे” थी। स्टूडेंट्स ने इस थीम के अंतर्गत खगोल मित्र, अंतरिक्ष यात्रा, और संगीत संगोष्ठी जैसे रोचक विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। नर्सरी से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात खेलों और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

प्रिंसिपल ने दिया उपलब्धियों का लेखा-जोखा

स्कूल की प्रिंसिपल चारु अरोड़ा ने गत वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात खेलों और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान, अतिथियों ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संबंधित खबरें...

Back to top button