जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर: सिहोरा में युवक की निर्मम हत्या, आरोपियों ने चाकू से किए कई वार; जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। सिहोरा के गढ़िया मोहल्ला में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।  जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 12 बजे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच।

आरोपियों ने क्यों की हत्या

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय शिवम ठाकुर शुक्रवार रात अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। उसी दौरान  मोहल्ले के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, युवकों ने शिवम के गले और पेट में चाकू से हमला कर दिया। पांच से छह बार किए गए वार के बाद खून से लथपथ शिवम वहीं पर गिर गया।

घर के पास हत्या वाली जगह पर बिखरा खून।

पुलिस कर रही मामले की जांच

खून से लथपथ शिवम को उसके परिजन और मोहल्ले के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिहोरा के चिकित्सकों ने शनिवार सुबह शिवम का पोस्टमार्टम किया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button