जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

जबलपुर में नगर निगम ठेकेदार ने खुद को मारी गोली, पिछले कुछ दिन से था परेशान

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार ने खुदकुशी कर ली। 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पिछले कुछ दिनों से परेशान था ठेकेदार

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह जबलपुर स्थित गोयलपुर थाना अंतर्गत बधैया मोहल्ला की है। नगर निगम के ठेकेदार की पहचान भगवान सिंह ठाकुर (56 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ठेकेदार भगवान सिंह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह के चलते उसने खुदकुशी कर ली।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button