जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : कमलनाथ बोले- महापौर के चुनाव में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेता, महाराष्ट्र को लेकर कही ये बात

जबलपुर। मप्र में नगरीय चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का कहा कि उनकी नगरीय निकाय चुनावों में कोई दिलचस्पी नहीं है। विधायकों के चुनावों में जरूर रहती है। ये उन्होंने जबलपुर मेयर कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर के समर्थन में चुनाव-प्रचार के बाद मीडिया से चर्चा में कहा। उन्होंने बीजेपी पर हमला भी बोला।

महापौर के चुनाव स्थानीय स्तर के होते हैं : कमलनाथ

कमलनाथ ने गुरुवार को जबलपुर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार किया। उन्होंने मां नर्मदा के ग्वारीघाट पर पूजा-अर्चना करने के बाद चुनाव-प्रचार शुरू किया। इसके बाद कमलनाथ ने मीडियो से बातचीत में कहा कि, ‘मैं महापौर के चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेता। उनसे पूछा गया था कि छिंदवाड़ा आपका रोल मॉडल है, वहां पर बीते 18 साल से भाजपा का महापौर क्यों है? इसके जवाब में कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा एक जिला है, एक लोकसभा भी है। उन्होंने कहा, मैं महापौर के चुनाव में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेता हूं। ये चुनाव स्थानीय स्तर के होते हैं। वर्तमान में छिंदवाड़ा के भीतर सभी विधायक कांग्रेस के हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा दोनों ही जीती है।

बीजेपी पर साधा निशाना

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणा करती। लेकिन, उस पर अमल नहीं करती है। आज 10 साल बाद भी योजनाएं बनाने की जरूरत है और इसीलिए नगर सत्ता में अब कांग्रेस की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर नगर निगम में एक एडवाइजरी कमेटी की जरूरत है। अगर जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता बनती है तो हम सलाहकार समिति बनाएंगे, जिसमें शहर के प्रबुद्धजन, पत्रकार, समाजसेवी और आम नागरिक शामिल रहेंगे

महाराष्ट्र सियासी संकट पर बोले कमलनाथ

पूर्व कमलनाथ ने महाराष्ट्र सरकार में चल रही घमाशान पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत झारखंड से हुई थी। फिर मध्य प्रदेश में हुआ और अब महाराष्ट्र में भी वहीं हो रहा है। लेकिन, इसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ता है। साथ ही कमलनाथ ने राजस्थान में हुए हत्याकांड पर कहा कि यह घटनाक्रम बहुत ही दुखदाई है। राजस्थान सरकार पर इसको लेकर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कमलनाथ के साथ राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, तरुण भनोट सहित कांग्रेस के विधायक भी मौजूद हैं।

कमलनाथ का जबलपुर में रोड शो

ये भी पढ़ें : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संजय राउत पर साधा निशाना, बोले- विधायक अगवा नहीं भगवा हो गए थे

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button