Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर:दद्दा घाट पर बड़ा हादसा, नर्मदा में डूबने से तीन दोस्तों की मौत; गोताखोरों ने निकाले शव

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी के दद्दा घाट पर शनिवार को नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से बाहर निकाले।
दद्दा घाट पर बड़ा हादसा, नर्मदा में डूबने से तीन दोस्तों की मौत; गोताखोरों ने निकाले शव

जबलपुर। तीनों युवक शनिवार दोपहर बाइक से दद्दा घाट नहाने पहुंचे थे, जहां तीनों गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया और तीनों के शव बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दद्दा घाट पर नहाने पहुंचे थे तीनों युवक

पुलिस के अनुसार मुजावर मोहल्ला सूपाताल निवासी शेख साहिल (19), मोइन खान (16) और शेख आशिक (15) शनिवार दोपहर बाइक से दद्दा घाट नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने के लिए उसके दोनों दोस्त भी गहरे पानी की ओर बढ़े, लेकिन फिर तीनों डूब गए। घाट पर उनके कपड़े पड़े मिलने के बाद डूबने की आशंका जताई गई।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से मिले अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान म्हात्रे : बोले- यह पल जिंदगीभर याद रहेगा, BCCI सेंटर पहुंचे थे विराट

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस और सीएसपी गढ़ा आशीष जैन मौके पर पहुंचे। संदेह के आधार पर गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में सघन तलाश अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान चलाया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Breaking News

तीन घंटे बाद झाड़ियों में मिले शव

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी के बीच झाड़ियों में फंसे तीनों युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में मातम छा गया। 

ये भी पढ़ें: पेंशनर्स को हाईकोर्ट से झटका: संशोधित वेतनमान पर बड़ा फैसला, अतिरिक्त वेतनवृद्धि की मांग खारिज

सुबह घूमने और नहाने का बनाया था कार्यक्रम

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक निजी कंपनियों में काम करते थे। सुबह ही उन्होंने दद्दा घाट घूमने और नहाने का कार्यक्रम बनाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से नदी के गहरे और सुनसान घाटों पर नहाने से बचने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि तीन लड़के नहाने के लिए दद्दा घाट गए थे, लेकिन काफी देर से दिखाई नहीं दे रहे थे। घाट पर उनके कपड़े मिले थे। चूंकि वहां बहुत कम लोग नहाने जाते हैं, इसलिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद तीनों युवकों के शव बरामद किए गए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts