मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

इटारसी के पास मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
AI GENERATED IMAGE

इटारसी। करंट लगने के बाद युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके पैर की हड्डी भी टूट गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ट्रेन की छत पर चढ़ते ही हुआ दर्दनाक हादसा

इटारसी के ग्वाल बाबा के पास जब मंगला एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी, तभी एक युवक अचानक ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (ओएचई) विद्युत लाइन की चपेट में आते ही उसे जोरदार करंट लगा। करंट का तेज झटका लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया और ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party: अभिजीत दीपके ने पुलिस अफसर के पैर पकड़े, टेंट लगाने के लिए जोड़े हाथ

मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ हादसा

घायल युवक की पहचान नेपाल निवासी धनबाद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नेपाल अपनी पत्नी नेहा और तीन वर्ष, एक वर्ष के दो मासूम बच्चों के साथ दिल्ली से गोवा की यात्रा कर रहा था। दोपहर के समय अचानक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की छत पर चढ़ गया। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Breaking News

गंभीर रूप से झुलसा, पैर की हड्डी भी टूटी

डॉक्टरों के अनुसार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है। ट्रेन से नीचे गिरने के कारण उसके पैर की हड्डी भी टूट गई। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: MP High Court: अब पूरी जानकारी के बिना स्वीकार नहीं होगी कोर्ट स्लिप, वकीलों के लिए नई गाइडलाइन जारी करने के निर्देश

परिवार सदमे में, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और छोटे बच्चों का हाल देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। 

Tajul Khan
By Tajul Khan

Latest Posts