नरसिंहपुर में महाकौशल शुगर मिल पर आईटी की रेड, राजधानी के ठिकानों पर भी चल रही कार्रवाई

नरसिंहपुर में महाकौशल शुगर मिल पर आईटी की रेड, राजधानी के ठिकानों पर भी चल रही कार्रवाई
मप्र के नरसिंहपुर जिले में सोमवार को आयकर विभाग ने दबिश दी है। आईटी की टीम ने महाकौशल शुगर मिल के ठिकानों पर छापा मारा है। महाकौशल शुगर मिल में आयकर विभाग की 22 सदस्य टीम कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर के अलावा महाकौशल शुगर मिल के भोपाल स्थित मुख्यालय समेत मिल संचालक नवाब रजा से संबंधित विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की गई है। ये भी पढ़ें: MP में सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से मिलेगा 31% महंगाई भत्ता, DA के आदेश जारी

लेन-देन का डाटा खंगाल रही आईटी टीम

सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से कर रही है। किसी को भी इस संबंध में कोई सूचना देने से अधिकारी अभी इंकार कर रहे हैं। वहीं मिल प्रबंधन की तरफ से भी किसी तरह की कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। आयकर विभाग की टीम दस्तावेज और लेन-देन का डाटा खंगाल रही है। दस्तावेज खंगालने में जुटे अधिकारी अधिकारियों का कहना है कि अभी हम जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही यह बता पाएंगे कि क्या पाया गया। ये भी पढ़ें: दमोह में सागर लोकायुक्‍त की कार्रवाई : RI को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन सीमांकन के एवज में मांगी थी घूस

शुगर मिल में किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा

जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के भोपाल व जबलपुर से आयकर विभाग के 5 वाहनों में करीब 22 अधिकारी व सशस्त्रबल के 5 जवान सबसे पहले एनएच 44 के बचई गांव स्थित महाकौशल शुगर मिल पहुंचे। सुबह करीब 6 बजे सभी ने यहीं चाय-नाश्ता भी किया। जब सुबह करीब 9 बजे जैसे ही मिल का मुख्य और पिछला दरवाजा खुला, वैसे ही सशस्त्र बल के जवानों के साथ आयकर अधिकारियों ने मिल में प्रवेश कर लिया और दोनों ओर के गेट बंदकर यहां पर पहरा बैठा दिया। इस दौरान मिल में काम करने पहुंचे श्रमिकों को सशस्त्रबल के जवानों ने लौटा दिया। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts