ISRO Recruitment 2026:सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस! VSSC में 462 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 25 जुलाई को सीधे पाएं नौकरी

देश के लाखों युवाओं का सपना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने का होता है। अगर आप भी इसरो में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। ISRO के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने 462 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 25 जुलाई 2026 को अपने सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) और उनकी स्वयं सत्यापित (Self-Attested) प्रतियों के साथ तय स्थान पर पहुंचना होगा।
युवाओं के लिए शानदार मौका
अगर आप इंजीनियरिंग, टेक्निकल या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और ISRO जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। 25 जुलाई 2026 को होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर आप बिना लिखित परीक्षा के ISRO के VSSC में अप्रेंटिस बनने का अवसर पा सकते हैं। इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और तय तारीख पर इंटरव्यू स्थल पर समय से पहुंचें।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
VSSC द्वारा जारी भर्ती के अनुसार कुल 462 पद भरे जाएंगे। इनमें 273 अप्रेंटिस (Apprentice) पद और 189 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice) पद शामिल है। इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने संबंधित ट्रेड या विषय में आवश्यक डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। साथ ही उम्मीदवार को भर्ती की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
कौन-कौन से दस्तावेज साथ ले जाने होंगे?
वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों के ओरिजिनल और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
जरूरी दस्तावेजों की सूची-
- संबंधित डिग्री या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र
- सभी शैक्षणिक अंकसूची (मार्कशीट)
- 10वीं की मार्कशीट या जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र (यदि मांगा जाए)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी दस्तावेज
- SC/ST उम्मीदवार
- वैध जाति प्रमाण पत्र
- OBC उम्मीदवार
- भारत सरकार के निर्धारित प्रारूप में जारी नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) प्रमाण पत्र
- EWS उम्मीदवार
- वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र
- PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
- शैक्षणिक योग्यता- सबसे पहले उम्मीदवारों के शैक्षणिक रिकॉर्ड और अंकों को देखा जाएगा।
- पात्रता की जांच- यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार भर्ती की सभी शर्तों को पूरा करता है या नहीं।
- दस्तावेज सत्यापन- सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि किसी दस्तावेज में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
NATS पर रजिस्ट्रेशन जरूरी
VSSC ने साफ किया है कि वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उम्मीदवार का नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। यानी पहले NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद ही वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हों। यदि उम्मीदवार NATS पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
वॉक-इन इंटरव्यू कब और कहां होगा?
- तारीख- 25 जुलाई 2026
- स्थान- VSSC Pavilion, Karthika Thirunal Government Vocational & Higher Secondary School for Girls, तिरुवनंतपुरम, केरल। उम्मीदवारों को तय समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि दस्तावेजों की जांच समय पर पूरी हो सके।
क्यों खास है VSSC?
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का प्रमुख केंद्र है। यहां भारत के कई महत्वपूर्ण रॉकेट और अंतरिक्ष मिशनों से जुड़े अनुसंधान और विकास का काम होता है।











