अंतर्राष्ट्रीय

पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा: चट्टान से नीचे गिरी बस… 24 लोगों की मौत; 60 यात्री सवार थे

पेरू। दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित पेरू में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां 60 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस लीमा से इक्वाडोर से सटे तुंबेस जा रही थी। पुलिस के अनुसार, कोरियांका टूर्स कंपनी की बस लीमा से इक्वाडोर से सटे तुंबेस जा रही थी। उसी दौरान ऑर्गनोस शहर के पास बस सड़क से उतर गई और खाई में नीचे गिर गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ हैती के यात्री सवार थे।

आल्टो जिले में हुआ सड़क हादसा

पेरू की परिवहन पर्यवेक्षी एजेंसी (SUTRAN) ने एक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने इस हादसे में किसी मौत या घायलों के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी है। सुत्रान ने कहा कि, कंपनी क्यू ओरियांका टूर्स अगुइला दोराडा की एक बस पेरू के सुदूर उत्तर में एल आल्टो जिले में हादसा का शिकार हुई। दुर्घटना के दौरान कई यात्री बस से कूदने में सफल रहे और खुद को बचा लिया, लेकिन अधिकतर अंदर ही फंसे रह गए। पुलिस ने बताया कि, दुर्घटना ‘डेविल्स कर्व’ (शैतान का मोड़) के रूप में जानी जाने वाली एक खतरनाक जगह पर हुई।

बस के पास दिखा लाशों का ढेर

हादसे के बाद सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बस पलटी हुई है और आस पास लाश बिखरी हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। पेरू के अभियोजक कार्यालय का कहना है कि लापरवाह ड्राइविंग और तेज गति पेरू में सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इससे पहले साल 2021 में एंडीज पहाड़ों में एक बस के राजमार्ग से गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई थी।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button