PlayBreaking News

ISRO Recruitment 2026 :ISRO में करियर बनाने का मौका, कई पदों पर शुरू हुई भर्ती; सैलरी और योग्यता जानें

उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी होगा।
Follow on Google News
ISRO में करियर बनाने का मौका, कई पदों पर शुरू हुई भर्ती; सैलरी और योग्यता जानें
ISRO में अलग- अलग पदों पर वैकेंसी निकली है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ISRO के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर में स्थित ISRO के विभिन्न केंद्रों पर संगठन की जरूरत के अनुसार की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरा जाएगा। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए, टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव भी अलग निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE Three Language Policy: सीबीएसई का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं देनी होगी तीसरी भाषा में बोर्ड परीक्षा

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 जुलाई 2026 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है। टेक्निकल और साइंटिफिक पदों के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री मांगी गई है। लाइब्रेरी असिस्टेंट पद के लिए लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या मास्टर्स जरूरी है। वहीं टेक्नीशियन और ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अन्य निर्धारित योग्यता चाहिए। कुक-ए पद के लिए संबंधित कार्य का अनुभव भी आवश्यक होगा।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट: 750 रुपये
  • टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए: 500 रुपये

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण एक बार जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: DU Admission 2026 : इंतजार खत्म! UG एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CSAS पोर्टल खुला; 67 कॉलेजों की 71,600 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

युवाओं के लिए अच्छा अवसर

ISRO देश की सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं में से एक है। ऐसे में अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts