इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

उज्जैन : मांगें नहीं माने जाने से नाराज शासकीय चिकित्सक आज से काम बंद हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

उज्जैन। अपनी मांगें नहीं माने जाने से नाराज शासकीय चिकित्सक आज से कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। प्रदेश भर के हजारों शासकीय चिकित्सक पदोन्नति और पे ग्रेड सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन, सरकार ने आज तक उनकी मांगें मंजूर नहीं की। जिसकी वजह से शासकीय चिकित्सक एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। आज उन्होंने कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। जिसमें शासकीय चिकित्सा, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सक शामिल हैं।

प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था

नाराज डॉक्टरों ने सुबह जिला अस्पताल में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सही इलाज नहीं मिल सका। हालांकि, प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी। इधर हड़ताल में शामिल डॉक्टरों का कहना था कि हमने यह कदम बहुत मजबूरी में उठाया है।

(इनपुट – संदीप पांडला)

संबंधित खबरें...

Back to top button