बॉलीवुडमनोरंजन

Manoj Bajpayee का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर फैंस को दी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क बॉलीवुड इंडस्ट्री के वर्सटाइल एक्टर्स में शुमार मनोज बायपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी फैंस को अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन से बचने की अपील की है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उसके बहाल होने तक अकाउंट से मिलने वाले किसी भी संदेश पर कोई प्रतिक्रिया न दें। उसे बहाल करने की कोशिश की जा रही है। मैं आपको इसकी जानकारी देता रहूंगा। शुक्रिया।’

हैक होने के बाद अकाउंट में हुए कोई बदलाव!

ट्विटर हैक होने के बाद अभी तक किसी तरह की कोई असामान्य एक्टिविटी नहीं देखी गई है। पेज पर आखिरी पोस्ट गुरुवार को उनके काम को लेकर हैं। उनमें से एक पोस्ट को रीट्वीट किया गया है, जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 देखने के लिए कहा गया है, वहीं एक अन्य ट्वीट मे दिल्ली में ठंड के मौसम के बारे में है।

मनोज बाजपेयी को जोरम फिल्म का इंतजार

मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म ‘जोरम’ में नजर आएंगे। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम (आईएफएफआर) 2023 में इसका ‘वर्ल्ड प्रीमियर’ किया जाएगा। ये फिल्म फेस्टिवल जनवरी महीने के अंत में आयोजित होने वाला है। एक्टर की फिल्म ‘जोरम’ की बात करें तो यह एत स्वदेशी व्यक्ति की कहानी है। यह फिल्म देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ तनिष्ठा चटर्जी, स्मिता तांबे, मेघा माथुर और राजश्री देशपांडे भी नजर आएंगे।

मनोज बाजपेयी का वर्क फ्रंट

एक्टर ने पिछले महीने ही अपूर्व सिंह कार्की की अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की है। हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म सत्या के गाने ‘सपनों में मिलती है’ के रीमेक में एक्टिंग की है। इस गाने में उनके साथ ध्वनि भानुशाली और अभिमन्यु दासानी भी नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button