IPL 2027 से पहले RCB का स्टार बल्लेबाज सस्पेंड!अंपायर पर आइस बैग फेंका था, 50 % मैच फीस भी लगी

स्पोर्ट्स डेस्क। RCB को IPL के अगले सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेजतर्रार बैटर टीम डेविड को फाइनल में पहली पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंकने के कारण दोषी पाया गया है। डेविड अगले सीजन के पहले मैच के लिए सस्पेंड किए गए हैं, साथ ही उन पर मैच फीस का 50 % जुर्माना भी लगा है।
मैच के दौरान हुई घटना से मचा बवाल
IPL के एक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फिनिशर टिम डेविड पर गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। आरोप है कि डेविड ने अंपायर नितिन मेनन की ओर आइस बैग फेंका, जिसे IPL आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।
इस घटना को लेवल-1 ऑफेंस के तहत दर्ज किया गया, जो मैदान पर अनुचित व्यवहार और खेल भावना के खिलाफ माना जाता है। अंपायर की तरफ किसी भी वस्तु को फेंकना नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है।
यह भी पढ़ें: अब मैं दूध नहीं पी रहा... हर मुकाबले में एक जैसी बैटिंग नहीं कर सकते, IPL में 5 अवॉर्ड्स जीतने के बाद बोले वैभव
डिमेरिट पॉइंट सिस्टम के तहत सख्त कार्रवाई
इस मामले में टिम डेविड को दो अतिरिक्त डिमेरिट पॉइंट दिए गए हैं। इसके साथ ही IPL 2026 सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट 5 हो गए हैं। IPL नियमों के अनुसार, 5 डिमेरिट पॉइंट पूरे होने पर खिलाड़ी को अगले सीजन के पहले मैच से स्वतः निलंबित कर दिया जाता है।
डेविड पहले भी इस सीजन में दो बार लेवल-1 उल्लंघन कर चुके थे। पहले उन्हें मैच नंबर 20 में एक डिमेरिट पॉइंट मिला था, जबकि मैच नंबर 54 में दूसरे उल्लंघन पर दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे। लगातार तीन घटनाओं ने उनके रिकॉर्ड को गंभीर स्थिति में पहुंचा दिया।
आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत कार्रवाई
IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत किसी भी खिलाड़ी द्वारा मैदान में किसी व्यक्ति, अंपायर या अधिकारी की ओर गेंद या किसी वस्तु को खतरनाक या अनुचित तरीके से फेंकना प्रतिबंधित है।
इस नियम के तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि मैदान पर सुरक्षा और खेल भावना बनी रहे। इस उल्लंघन के बाद डेविड को IPL 2027 के पहले मैच में खेलने की अनुमति नहीं होगी। यदि वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी में भी जाते हैं, तो यह निलंबन वहीं लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें: VIRUSHKA : IPL ट्रॉफी के साथ झलका प्यार, विराट और अनुष्का की रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
प्रदर्शन के बावजूद विवादों में रहे डेविड
टिम डेविड का यह IPL सीजन प्रदर्शन के लिहाज से मिला-जुला रहा। उन्होंने 16 मैचों में 305 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 33.89 और स्ट्राइक रेट 188.27 रहा। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 70 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। अपने IPL करियर में अब तक डेविड ने 66 मैचों में 1151 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177 से अधिक रहा है, जो उन्हें एक तेज-तर्रार फिनिशर के रूप में पहचान देता है। हालांकि इस विवाद ने उनके सीजन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
RCB ने जीता दूसरा टाइटल
इसी सीजन के फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 75 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टिम डेविड ने फाइनल में 17 गेंदों पर 24 रन बनाए और 3 चौके व 1 छक्का लगाया। हालांकि वह जोश हेजलवुड की गेंद पर अरशद खान द्वारा कैच आउट हो गए, लेकिन टीम की जीत में उनकी भूमिका अहम रही।











