
आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल पर गुजरात टॉप पर बनी हुई है। वहीं 47वें मैच में कोलकाता की जीत के बाद राजस्थान को टॉप-4 में क्वालिफाई करने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे। इस जीत से न सिर्फ केकेआर बल्कि बाकी टीमों को भी काफी फायदा हुआ है। राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 की टीम है। ऊपर से किसी भी टीम के हारने पर अंक तालिका में नीचे मौजूद टीमों को फायदा होगा और वह अच्छी चुनौती पेश कर सकेगी।
अंक तालिका में कोलकाता सातवें नंबर पर
आरआर से जीतने के बाद अब कोलकाता की टीम 10 मैचों में से चार मैच जीत चुकी है, जबकि मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आठ अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। वहीं, राजस्थान तीसरे स्थान पर बनी हुई है। आरआर ने अब तक 10 में से छह मैच जीते हैं और चार में हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर है।
पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस
आईपीएल की दो नई टीमें अपने शानदार खेल के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले दो स्थानों पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस नौ मैचों में आठ जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। टीम लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। पंजाब के खिलाफ मंगलवार को जीत हासिल करने पर यह आधिकारिक भी हो जाएगा। वहीं, लखनऊ 10 में से सात मैच जीतकर और 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
प्लेऑफ के लिए टॉप की चार टीमें क्वालिफाई करेंगी। तब क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इसके बाद 29 मई को खिताबी मुकाबला होगा। कोलकाता की जीत के बाद राजस्थान को टॉप-4 में क्वालिफाई करने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे।
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)
राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल इस रेस में दूसरे नंबर पर हैं। श्रेयस अय्यर तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की अब टॉप-4 में एंट्री हुई है। वह चौथे स्थान पर हैं।
खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोच्च स्कोर |
जोस बटलर | 10 | 588 | 65.33 | 150.77 | 116 |
लोकेश राहुल | 10 | 451 | 56.38 | 145.02 | 103* |
अभिषेक शर्मा | 9 | 324 | 36.00 | 134.44 | 75 |
श्रेयस अय्यर | 10 | 324 | 36.00 | 133.33 | 85 |
हार्दिक पांड्या | 8 | 308 | 51.33 | 135.68 | 87* |
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)
युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव दूसरे और उमरान मलिक तीसरे स्थान पर हैं।
खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
युजवेंद्र चहल | 10 | 19 | 15.32 | 7.28 |
कुलदीप यादव | 9 | 17 | 15.82 | 8.23 |
टी नटराजन | 9 | 17 | 17.82 | 8.65 |
उमेश यादव | 10 | 15 | 19.07 | 7.15 |
वनिंदु हसरंगा | 10 | 15 | 18.20 | 8.02 |