अन्यखेल

Commonwealth Games Day 2: कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा दिन आज… 23 गोल्ड पर दांव, भारत को मिल सकता है पहला मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज दूसरा दिन है। पहले दिन 16 गोल्ड मेडल दांव पर थे और आज 23 स्वर्ण पदकों पर फैसला होगा। भारत वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और हॉकी समेत 11 गेम्स में हिस्सा लेगा। पहले दिन तो भारत खाली हाथ रहा था, लेकिन आज पहला मेडल मिल सकता है।

किसकी तरफ से आएगा भारत के लिए पहला मेडल

भारत के लिए पहला मेडल डिफेंडिंग चैम्पियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की तरफ से आ सकता है। जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश को पहला रजत पदक दिलाया था। इस बार उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। इनके अलावा नितेन्द्र सिंह रावत, लवलीना बोरगोहेन, महिला हॉकी टीम और टेबल टेनिस टीम पर भी सभी की निगाहें रहेंगे। नितेन्द्र सिंह रावत भी आज स्वर्ण पदक जीत सकते हैं।

पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत

भारतीय खिलाड़ियों ने 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन अच्छी शुरुआत की। बैडमिंटन में टीम इंडिया ने ने पाकिस्तान को 5-0 से करारी शिकस्त दी। बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी को हराया। विमेंस हॉकी में भारत ने पहले मैच में घाना को 5-0 के बड़े अंतर से हराया।

इसके अलावा तैराकी में श्रीहरि ने भी अपने जौहर दिखाए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में दम दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई है। बता दें कि इससे पहले कॉमनवेल्थ के तैराकी में भारत एक ही मेडल जीत सका है। 2010 में पैरा तैराकी में प्रशांत कर्माकर ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। ऐसे में आज श्रीहरि गोल्ड जीतकर इतिहास रच सकते हैं।

वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड इंग्लैंड के नाम रहा है। ओलिंपिक चैंपियन एलेक्स यी ने ट्रायथलॉन में पहला गोल्ड मेडल जीता।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS : कॉमनवेल्थ में पहला मैच हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता

कॉमनवेल्थ में दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट 3: कुशाग्र रावत – दोपहर 3.06 बजे
पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल- श्रीहरि नटराजन – देर रात 1:35 बजे

कलात्मक जिमनास्टिक
महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: ऋतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक – रात 9 बजे
एथलेटिक्स एंड पैरा एथलेटिक्स
मेन्स मैराथन फाइनल: दोपहर 1.30 बजे

बैडमिंटन
मिश्रित टीम ग्रुप चरण-
ग्रुप ए: भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1.30 बजे
भारत बनाम आस्ट्रेलिया – रात 11.30 बजे

बॉक्सिंग
54 किग्रा – 57 किग्रा (फेदरवेट) राउंड 32: हुसामुद्दीन मोहम्मद – शाम 5 बजे
66 किग्रा – 70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड 16: लवलीना बोरगोहेन – 12 बजे
86 किग्रा – 92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड 16: संजीत – रात 1 बजे

स्क्वैश
पुरुष एकल राउंड 32:
रमित टंडन – शाम 5 बजे
सौरव घोषाल – शाम 6.15 बजे
महिला एकल राउंड 32:
एस एस कुरूविला – शाम 5.45 बजे
जोशना चिनप्पा – शाम 5.45 बजे

टेबल टेनिस
महिला ग्रुप 2: भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2 बजे
पुरूष ग्रुप 3: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4.30 बजे

साइकिलिंग
महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02.30 – 6.15 बजे)
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसुईट क्वालिफाइंग: मीनाक्षी (2.30 बजे – 6.15 बजे)
पुरुष केईरिन पहला दौर: एसो एल्बेन (8.30 बजे – 11.30 बजे)

हॉकी
महिला पूल ए: भारत बनाम वेल्स (रात 11.30 बजे)

वेटलिफ्टिंग
पुरूष 55 किग्रा: संकेत सरगर (दोपहर 1.30 बजे)
पुरुष 61 किग्रा: गुरुराजा (शाम 4.15 बजे)
महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 बजे)
महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (देर रात 12:30 बजे)

लॉन बॉल
पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (शाम 1 बजे – शाम 6.15 बजे)
महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे
पुरुष जोड़ी: भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7.30 बजे – देर रात 12.45 बजे)
महिला फोर: भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे – देर रात 12.45 बजे)

पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा बर्मिंघम

इंग्लैंड तीसरी और बर्मिंघम पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बर्मिंघम से पहले 1934 में लंदन और 2002 में मैनचेस्टर में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं।

वहीं भारत 18वीं बार इन खेलों में उतरा है। उसने 1930, 1950, 1962 और 1986 में हिस्सा नहीं लिया था।

ये भी पढ़ें- Commonwealth Games से पहले भारत को लगा झटका, बर्मिंघम नहीं जा पाएंगी स्प्रिंटर धनलक्ष्मी; ये है वजह

8 अगस्त तक चलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स

11 दिन चलने वाले इन गेम्स में 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 20 खेलों में 280 इवेंट्स होंगे। भारत का 213 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। इसमें 110 पुरुष और 103 महिला खिलाड़ी हैं। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button