🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Meta Down:दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, प्रोफाइल और स्टोरीज लोड होने में आ रही दिक्कत

Instagram, Facebook और Messenger की सेवाएं दुनियाभर में प्रभावित हुईं। हजारों यूजर्स ने प्रोफाइल, फीड और स्टोरीज लोड नहीं होने की शिकायत की। Meta ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Follow on Google News
दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, प्रोफाइल और स्टोरीज लोड होने में आ रही दिक्कत

दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर की सेवाओं में अचानक परेशानी देखने को मिली। कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे अपनी प्रोफाइल नहीं देख पा रहे हैं, स्टोरीज लोड नहीं हो रही हैं और फीड भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार इंस्टाग्राम को लेकर 4000 से ज्यादा यूजर्स ने समस्या की रिपोर्ट की जबकि फेसबुक पर 3000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं मैसेंजर को लेकर भी 100 से ज्यादा यूजर्स ने सर्विस बाधित होने की जानकारी दी।

इंस्टाग्राम पर फीड और प्रोफाइल एक्सेस में परेशानी

यूजर्स ने बताया कि इंस्टाग्राम ऐप खोलने पर कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का फीड खुल रहा है लेकिन प्रोफाइल देखने में परेशानी हो रही है। वहीं कई यूजर्स ने शिकायत की कि होम पेज लोड नहीं हो रहा और वे नई स्टोरी पोस्ट नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स को इंस्टाग्राम पर ब्लैंक फीड दिखाई दे रही है जबकि कुछ लोगों को सिर्फ वेलकम पेज नजर आ रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, इंस्टाग्राम डाउन है। फीड पर सिर्फ वेलकम पेज दिख रहा है और कोई नया कंटेंट नहीं आ रहा।

ये भी पढ़ें: HDFC Bank: मुनाफा 5% बढ़कर ₹19,060 करोड़, नेट इंटरेस्ट इनकम में 6.7% की बढ़ोतरी

फेसबुक और मैसेंजर पर भी यूजर्स को एरर

Instagram के साथ-साथ फेसबुक और मैसेंजर की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। फेसबुक यूजर्स ने लॉग-इन, फीड रिफ्रेश और पोस्ट लोड होने में परेशानी की शिकायत की। कई यूजर्स ने बताया कि फेसबुक पर कुछ पोस्ट दिखने के बाद फीड आगे लोड नहीं हो रहा है। कुछ लोगों को स्क्रीन पर Account Temporarily Unavailable जैसा मैसेज भी दिखाई दिया। एक यूजर ने बताया कि मोबाइल पर फेसबुक चल रहा है लेकिन लैपटॉप पर लॉग-इन करने में समस्या आ रही है।

अमेरिका से UK तक यूजर्स ने की शिकायत

यह आउटेज सिर्फ किसी एक देश तक सीमित नहीं रहा। अमेरिका के कई हिस्सों से लेकर UK तक यूजर्स ने Meta की सेवाओं में आ रही परेशानी की शिकायत की। हालांकि भारत से बड़े स्तर पर इस आउटेज की शिकायत सामने नहीं आई है। भारतीय यूजर्स के लिए सेवाएं सामान्य रहने की जानकारी मिली है।

ये भी पढ़ें: हवा में बिगड़ा विमान! इमरजेंसी में जयपुर लौटाया

Meta की तरफ से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

फिलहाल इंस्टाग्राम, फेसबुक या मैसेंजर में आई इस तकनीकी समस्या की वजह सामने नहीं आई है। Meta की ओर से भी इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस समस्या को ठीक कर सेवाओं को सामान्य कर देगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

icon

Latest Posts