Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

HDFC Bank:मुनाफा 5% बढ़कर ₹19,060 करोड़, नेट इंटरेस्ट इनकम में 6.7% की बढ़ोतरी

HDFC बैंक Q1 FY27 के नतीजे जारी हो गए हैं। बैंक का मुनाफा 5% बढ़कर ₹19,060 करोड़ पहुंचा, NII में 6.7% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि नतीजे बाजार अनुमान से कम रहे।
मुनाफा 5% बढ़कर ₹19,060 करोड़, नेट इंटरेस्ट इनकम में 6.7% की बढ़ोतरी
HDFC बैंक Q1 FY27 के नतीजे जारी

HDFC बैंक लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.98% बढ़कर ₹19,059.72 करोड़ पहुंच गया है। हालांकि बैंक का प्रदर्शन बाजार विशेषज्ञों के अनुमान के मुकाबले कमजोर रहा।

नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर ₹33,535 करोड़ पहुंची

बैंक की मुख्य कमाई यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में HDFC बैंक की NII 6.7% बढ़कर ₹33,535.95 करोड़ हो गई। हालांकि यह आंकड़ा भी बाजार के अनुमान ₹34,353 करोड़ से कम रहा। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) कुल एसेट्स के आधार पर 3.26% दर्ज किया गया जबकि ब्याज कमाने वाली संपत्तियों के आधार पर NIM 3.40% रहा।

GNPA 1.17% पर पहुंचा

HDFC Bank की एसेट क्वालिटी में तिमाही आधार पर हल्का बदलाव देखने को मिला है। 30 जून 2026 तक बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) कुल ग्रॉस एडवांस का 1.17% रहा। मार्च 2026 तिमाही में GNPA का स्तर 1.15% था जबकि एक साल पहले जून 2025 तिमाही में यह आंकड़ा 1.40% था। वहीं बैंक का नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) 30 जून 2026 तक नेट एडवांस का 0.41% रहा। इससे पता चलता है कि बैंक की खराब लोन स्थिति अभी भी नियंत्रण में बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Skyroot Aerospace Vikram-1 Launched : स्काईरूट का पहला ऑर्बिटल मिशन लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

प्रोविजंस ₹3,060 करोड़, क्रेडिट कॉस्ट रेशियो 0.40%

पहली तिमाही में HDFC बैंक ने कुल ₹3,060 करोड़ के प्रोविजंस और कंटिंगेंसीज दर्ज किए हैं। इसके साथ ही बैंक का कुल क्रेडिट कॉस्ट रेशियो 0.40% रहा। बैंक लगातार अपने लोन पोर्टफोलियो की गुणवत्ता बनाए रखने और जोखिम प्रबंधन पर ध्यान दे रहा है।

2026 में अब तक 17% से ज्यादा टूटा HDFC बैंक का शेयर

शेयर बाजार में HDFC बैंक के स्टॉक पर इस साल दबाव देखने को मिला है। शुक्रवार को बैंक का शेयर 1.4% की तेजी के साथ ₹819.60 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि साल 2026 में अब तक HDFC बैंक के शेयर में 17.2% की गिरावट आ चुकी है। इसी अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स में करीब 6.9% की कमजोरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Apple में पहली बार OLED डिस्पले! नया iPad Mini में मिल सकता है सबसे बड़ा अपग्रेड, 5 साल बाद किया बदलाव

बाजार की नजर अब आगे की ग्रोथ पर

HDFC बैंक के तिमाही नतीजों में मुनाफे और NII में बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली है, लेकिन बाजार अनुमान से कम प्रदर्शन के कारण निवेशकों की नजर अब बैंक की आगे की ग्रोथ, लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी पर रहेगी। बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और ब्याज दरों के असर के बीच HDFC बैंक के लिए स्थिर ग्रोथ बनाए रखना अहम चुनौती होगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts