PlayBreaking News

कॉल, पीछा और अश्लील इशारे: विजयनगर में पड़ोसी की करतूत बेनकाब

एक साल से लगातार फोन, पीछा और अश्लील इशारों से महिला को बना रहा था निशाना; नंबर ब्लॉक करने पर पत्नी के मोबाइल से कॉल, पति को भी किया परेशान—आरोपी की हरकतों से त्रस्त पीड़िता ने दर्ज कराया मामला।
Follow on Google News
विजयनगर में पड़ोसी की करतूत बेनकाब

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र से महिला उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी युवक ने अपनी ही बिल्डिंग में रहने वाली महिला का जीवन दूभर कर दिया। लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना, पीछा करने और अश्लील हरकतों से परेशान महिला ने आखिरकार पुलिस की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिक पढ़ें: इंदौर में किडनैपिंग के बाद बोले आरोपी: फिरौती के बाद बच्चों को ‘ठिकाने’ लगाने की थी साजिश

पीड़िता, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, ने पुलिस को बताया कि उसी बिल्डिंग में रहने वाला मनोज साहू पिछले एक साल से उसे लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी की नीयत शुरू से ही संदिग्ध थी और वह बार-बार फोन कर महिला से बातचीत करने की कोशिश करता था। महिला ने जब उससे दूरी बनाने के लिए उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने चालाकी दिखाते हुए अपनी पत्नी के मोबाइल से कॉल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं। उसने महिला से संपर्क बनाने के लिए उसके पति के नंबर पर भी कॉल करना शुरू कर दिया, जिससे परिवार में भी असहज स्थिति पैदा होने लगी। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम लगातार और सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: हीरानगर में बेखौफ बदमाशों का कहर: हत्या पर कमिश्नर का एक्शन-TI को शोकाज नोटिस

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी अक्सर उसके दैनिक रूटीन पर नजर रखता था। जब वह अपनी बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने जाती, तो वह कुत्ते को घुमाने के बहाने वहां पहुंच जाता और उसका पीछा करता। सुनसान जगह देखकर वह बात करने की कोशिश करता और आपत्तिजनक इशारे करता था, जिससे महिला बेहद भयभीत और असुरक्षित महसूस करने लगी थी। सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि आरोपी ने कई बार महिला के घर में घुसने की भी कोशिश की। जब उसका पति घर पर नहीं होता, तब वह कभी मेंटेनेंस का बहाना बनाकर तो कभी अन्य कारण बताकर फ्लैट में प्रवेश करने की कोशिश करता था। इस लगातार दबाव और हरकतों से महिला मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुकी थी। काफी समय तक चुप रहने के बाद आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।  

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts