
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला को परिजन इलाके में ही एक झाड़-फूंक करने वाले ओझा के पास ले गए। कई घंटों बाद भी महिला को आराम नहीं होने पर उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन देरी होने के कारण उसकी मौत हो गई।
ओझा के पास ले जाने की वजह से हुई मौत
परिजनों द्वारा बताया गया कि, वह चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंथोड़ा में रहते हैं। देर रात सुनीता नामक 30 वर्षीय महिला को एक सांप के काटने के बाद परिवार द्वारा उसे गांव में रहने वाले एक झाड़-फूंक करने वाले ओझा के पास ले जाया गया। जहां जब सुनीता को आराम नहीं मिला तो परिवार वाले उसके एमवाय अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि, अगर महिला को सही समय पर इलाज के लिए अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन परिवार द्वारा झाड़-फूंक वाले ओझा के पास ले जाना कारण उसकी मौत हो गई।
#इंदौर : #सांप ने महिला को काटा, ओझा के पास ले जाने पर कई घंटों तक करता रहा झाड़-फूंक। अस्पताल ले जाते समय देरी के कारण महिला की हुई मौत।#Snake #SnakeBite #Woman #Indore @MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/JjT8SpTJok
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) June 9, 2023