रीवा। प्रदेश के रीवा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और जीप में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। मरने वाले और घायलों में सभी एक ही परिवार के थे और सभी रायसेन जिले के सलामतपुर के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि जीप में सवार सभी लोग यूपी के प्रयागराज से दर्शन कर लौट रहे थे। रीवा के चोरहटा थाना इलाके के किटवरिया बायपास पर ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कितना भीषण था, इस बात अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव जीप में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें बाद में गैस कटर से काटकर निकाला गया।
इन लोगों की हुई मौत
- शशि वंशकार (50 वर्ष) सुल्तानपुर, रायसेन
- विनोद वंशकार (30 वर्ष) सुल्तानपुर, रायसेन
- मयंक वंशकार (17 वर्ष) सुल्तानपुर, रायसेन
- वैशाली वंशकार (14 वर्ष) सुल्तानपुर, रायसेन
यह हुए गंभीर घायल
- उषा वंशकार (45 वर्ष) सुल्तानपुर, रायसेन
- कमलेश वंशकार (45 वर्ष) सुल्तानपुर, रायसेन
- सोनू वंशकार (28 वर्ष) सतपुड़ा भवन के पास, भोपाल