Indore News : जीतू यादव ने नाम को लेकर बड़ा खुलासा, नगर निगम के नामांकन में जीतू देवतवार नाम था दर्ज, गलत जानकारी देने पर पार्षदी होगी निरस्त!

इंदौर। शहर के बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा और जीतू यादव (जाटव) के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। बीजेपी ने जीतू यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है, जबकि पुलिस द्वारा उनके खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। इस विवाद में एक ओर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें जीतू यादव के चुनावी शपथ पत्र और संपत्ति से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं।
चुनावी शपथ पत्र में जीतू यादव ने अपनी संपत्ति और वार्षिक आय का विवरण भी दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी वार्षिक आय 7.56 लाख रुपये और 12 लाख रुपये की कीमत वाले 400 वर्गफीट के मकान का उल्लेख किया था। हालांकि, उनकी संपत्ति के बारे में सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पुलिस की जांच में उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का संदेह है।
नामांकन में गड़बड़ी और गलत जानकारी
जीतू यादव ने नगर निगम चुनाव के नामांकन पत्र में खुद को "जितेंद्र कुमार देवतवार" के नाम से दर्ज कराया था, जबकि उनका वास्तविक नाम "जीतू यादव" या "जीतू जाटव" के रूप में ही जाना जाता था। अगर यह साबित होता है, तो उनकी पार्षदी निरस्त हो सकती है।