इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : फिर कैंसिल हुईं इंडिगो की फ्लाइट्स… यात्री हुए परेशान, जानें क्यों रद्द की ये 6 उड़ानें

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को फिर से अपनी तीन शहरों की 6 उड़ानों को निरस्त कर दिया है। जिसमें दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु की उड़ानें शामिल हैं।

बीते कई दिनों से इंडिगो अपनी उड़ानें निरस्त कर रही है। फ्लाइट्स के निरस्त होने से इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने इन उड़ानों को निरस्त करने के लिए ऑपरेशनल कारणों की बात कही है।

ये फ्लाइट्स हुईं कैंसिल

पहली फ्लाइट 6ई-2077-2718 है। ये फ्लाइट रोजाना सुबह दिल्ली से सुबह 6.45 बजे इंदौर आकर 7.20 बजे वापस दिल्ली जाती है।
दूसरी फ्लाइट 6ई-7271-7272 है। ये फ्लाइट हैदराबाद से सुबह 8.05 बजे इंदौर आकर 8.25 बजे वापस हैदराबाद जाती है।
तीसरी फ्लाइट 6ई-6317-6318 है, जो रात 8.20 बजे बेंगलुरु से इंदौर आकर 8.50 बजे वापस बेंगलुरु जाती है।

यात्रियों को दिया रिफंड और री-बुकिंग का आप्शन

पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प दिया गया है। कंपनी इससे पहले भी पिछले दिनों में कई बार अपनी उड़ानों को निरस्त कर चुकी है। इसके अलावा पिछले दिनों विस्तारा और स्टार एयर ने भी अपनी उड़ानों को निरस्त कर दिया था। एजेंटस के अनुसार यात्रियों की कमी होने पर एयरलाइंस उड़ानों का संचालन करने के बजाए उसे निरस्त ही कर देती है। जिससे उसे घाटा कम होता है। लेकिन, इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: इंडिगो ने फिर कैंसिल की फ्लाइट : इंदौर से रायपुर और नागपुर जाने वाली फ्लाइट निरस्त, यात्री हुए परेशान

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button