बॉलीवुडमनोरंजन

Sonam Kapoor ने बेचा अपना मुंबई स्थित आलीशान फ्लैट, जानें एक्ट्रेस को कितना हुआ मुनाफा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ वक्त से सेलेब्स अपनी पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर मुंबई में नई-नई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मुंबई में स्थित अपने एक फ्लैट को बेच दिया है। बता दें कि, इन दिनों रियल एस्टेट मार्केट में सोनम कपूर के काफी चर्चे हो रहे हैं। एक्ट्रेस अभी पति और बेटे वायु के साथ उत्तराखंड वेकेशन पर गई हुई हैं।

कितने में खरीदा था फ्लैट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर ने यह फ्लैट 2015 में 31.48 करोड़ में खरीदा था और दिसंबर 2022 में 32.50 करोड़ में बेच दिया। इसके मुताबिक, सोनम कपूर ने इस फ्लैट को बेचकर कुछ खास मुनाफा नहीं कमाया है। बताया जा रहा है कि, सोनम कपूर इस फ्लैट को बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती थीं। इस फ्लैट के साथ खरीदार को 4 कारों की पार्किंग की भी पूरी सुविधा मिलेगी।

मुंबई में कहां था एक्ट्रेस का ये घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर ने जो घर बेचा है, वह सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (BKC) में था। सोनम कपूर का फ्लैट सिग्नेचर बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर था। यह एरिया शोर-शराबे वाला नहीं है। SMF इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस प्रॉपर्टी को सोनम कपूर से खरीदा है। कहा जा रहा है कि खरीदार ने स्टांप ड्यूटी के तौर पर करीब 1.95 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं।

जाह्नवी कपूर ने भी बेचा था घर

सोनम कपूर से पहले बहन जाह्नवी कपूर ने भी अपना एक घर बेचा था। इनका घर राजकुमार राव ने 44 करोड़ में खरीदा था। जाह्नवी कपूर ने Juhu-Vile Parle Development Scheme के तहत साल 2020 में एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वीं फ्लोर खरीदी थी। इसमें स्विमिंग पूल से लेकर ओपन गार्डन एरिया और स्टेयरकेस भी है। जिसके बाद जाह्नवी कपूर ने इन्हीं पैसों से बांद्रा वेस्ट पाली हिल स्थित Kubelisque बिल्डिंग में अपार्टमेंट में खरीदा है, जिसकी कीमत 65 करोड़ बताई जा रही है। पापा बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर ने मिलकर यह घर खरीदा है।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button