इंदौर : ऑपरेशन के बाद आठ मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित, चोइथराम नेत्रालय का ओटी सील; कलेक्टर ने जांच के लिए बनाई कमेटी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से आंखों के ऑपरेशन के बाद आठ मरीजों की रोशनी कम हो जाने का मामला सामने आया है। मामले में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने चोइथराम नेत्रालय का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया है। इसके साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। आंखों में इंफेक्शन के कारण कम दिखाई देने की आशंका जताई जा रही है।




















