
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें बीते दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहीं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों से उनके फैंस भी काफी परेशान रहे। इस बीच मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। फोटो में मलाइका के साथ दिशा पाटनी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स की झलक नजर आ रही है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की फोटो
अलेक्जेंडर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। ये एक थ्रोबैक सेल्फी है जिसमें मलाइका उनके साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। अलेक्जेंडर एलेक्स लगातार बॉलीवुड की अदाकाराओं के साथ स्पॉट होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने तब ऐसा किया, जब मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के चलते सुर्खियों में हैं।
दिशा पाटनी के साथ कई बार हुए स्पॉट
अलेक्जेंडर एलेक्स पहली बार सुर्खियों में तब आए जब उन्हें दिशा पाटनी के साथ कई बार स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं, हैडलाइन में वह तब छाए जब उन्होंने दिशा पाटनी के चेहरे का टैटू अपनी बाजू पर गुदवाया, तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई। हालांकि दोनों खुद को एक दूसरे का सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं।
झूठी हैं ब्रेकअप की खबरें
मलाइका अरोड़ा के मैनेजर उनके ब्रेकअप की अफवाहों का खंडन कर चुके हैं। मीडिया से बातचीत में बताया कि एक्ट्रेस अभी भी अर्जुन को डेट कर रही हैं और जो भी खबरें उनके ब्रेकअप का दावा कर रही हैं, वे फर्जी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे पढ़कर संकेत नहीं मिलते कि उनका ब्रेकअप हुआ है।