इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : शास्त्री मार्केट में 9 से अधिक दुकानों को किया सील; जानें पूरा मामला

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के शास्त्री मार्केट में कई दुकानदारों ने बिना अनुमति के दुकानों के निर्माण कर लिए थे। इसके बाद मामला कोर्ट तक चला गया था। अब निगम ने ऐसी सभी दुकानों को सील कर दिया, जहां पर नियमों को ताक पर रखकर निर्माण बढ़ा लिया गया था।

नियमों को ताक पर रखकर किया निर्माण

इंदौर नगर पालिका निगम ने सख्ती दिखाते हुए शास्त्री मार्केट की 9 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। गलत तरीके से किए गए निर्माण के चलते निगम ने कार्रवाई की है। दरअसल, मार्केट के कई दुकानदारों ने बिना किसी अनुमति के निर्माण बढ़ा लिए थे। इसके बाद नगर निगम और शास्त्री मार्केट के बीच का विवाद कोर्ट तक जा पहुंचा। यहां से दुकानदारों को निराशा हाथ लगी।

निगम ने लगातार जारी किए थे नोटिस

इतना ही नहीं इसके बाद इन दुकानदारों को निगम लगातार नोटिस जारी कर रहा था, लेकिन नोटिस के बावजूद दुकानें खाली नहीं करने पर निगम ने अब इन दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान निगम के राजस्व विभाग का अमला मौजूद था।

ये भी पढ़ें: इंदौर : नगर निगम की कार्रवाई का विरोध, रिमूवल गाड़ी के आगे लेट गईं महिलाएं; पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को हटाया

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button