Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर मॉडल का इंटरनेशनल इफेक्ट! इटली के काउंसल जनरल पहुंचे, तकनीक और निवेश पर चर्चा

विशेष दल के साथ स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था का लिया जायजा; महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात, तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा
इंदौर मॉडल का इंटरनेशनल इफेक्ट! इटली के काउंसल जनरल पहुंचे, तकनीक और निवेश पर चर्चा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव व इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुका इंदौर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ रहा है। शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और शहरी विकास मॉडल को समझने के लिए विदेशों से प्रतिनिधिमंडलों का इंदौर दौरा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा विशेष दल के साथ इंदौर पहुंचे और शहर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और विभिन्न नवाचारों को करीब से देखा। इसके बाद काउंसल जनरल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की। बैठक में इंदौर के विकास मॉडल, भविष्य की परियोजनाओं और दोनों पक्षों के बीच संभावित सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

/img/67/1788587268620

 

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: बैग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 शेड जलकर खाक, JCB से दीवार तोड़कर बुझाई लपटें

जनभागीदारी से तकनीक तक- देखा इंदौर का मॉडल

महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान किस तरह बनाई। उन्होंने जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और निरंतर निगरानी को शहर की स्वच्छता व्यवस्था की प्रमुख ताकत बताया।बैठक के दौरान इंदौर में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें सौर ऊर्जा, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और सीएनजी प्लांट जैसी परियोजनाएं प्रमुख रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में लागू व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: MP के पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के भी आसार

इंदौर-इटली के बीच तकनीकी सहयोग की उम्मीद

मुलाकात के दौरान स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। दोनों पक्षों के बीच संभावित समझौते और भविष्य की परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही इटली की ओर से इंदौर में निवेश की संभावनाओं को लेकर भी रुचि जताई गई। यदि यह पहल आगे बढ़ती है तो इससे इंदौर को अंतरराष्ट्रीय तकनीक, विशेषज्ञता और निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही शहर के स्वच्छता और शहरी विकास मॉडल को वैश्विक स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में आधी रात टूटा जेल का ताला, प्रकट हुए कान्हा,‘नंद घर आनंद भयो’ से गूंजा शहर

‘इंदौर मॉडल’ अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रतिनिधिमंडल को इंदौर की उन परियोजनाओं की जानकारी भी दी, जिनके माध्यम से शहर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।महापौर ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता यात्रा अब केवल राष्ट्रीय उपलब्धि तक सीमित नहीं है। देश के अलग-अलग शहरों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अब विदेशों से भी अधिकारी और विशेषज्ञ यहां की व्यवस्थाओं को समझने पहुंच रहे हैं।इटली के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा संकेत देता है कि इंदौर का स्वच्छता और विकास मॉडल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन रहा है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts