अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

अमेजन के नए नियम : दिव्यांग कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम करना होगा मुश्किल, जानें कब से होंगे लागू

Amazon new rule for disabled employees : अमेजन ने दिव्यांग कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की प्रक्रिया को जटिल बना दिया है। अब उनके लिए वर्क फ्रॉम होम मिलने के नियमों को और कड़ा कर दिया गया है। कंपनी की मंशा है कि जनवरी से सभी कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन ऑफिस में आकर काम करें। इस नई नीति के तहत दिव्यांग कर्मचारियों को कई स्तरों की समीक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा।

वर्क फ्रॉम होम के लिए सख्त हुए नियम

नई नीति के तहत, विकलांग कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए आवेदन करने पर अपनी मेडिकल जानकारी साझा करनी होगी। इसके बाद “एकॉमोडेशन कंसल्टेंट्स” उनकी जरूरतों और अब तक के कामकाज की समीक्षा करेंगे। अगर उनकी मांग को मंजूरी दी जाती है, तो इसे कई प्रबंधकों से स्वीकार्यता लेनी होगी।

ऑफिस लौटने का ट्रायल जरूरी

कुछ मामलों में, दिव्यांग कर्मचारियों को एक महीने तक ऑफिस में आकर काम करने के लिए कहा जा सकता है, ताकि यह जांचा जा सके कि ऑफिस में उनकी जरूरतें पूरी हो सकती हैं या नहीं।

इस नई नीति ने कर्मचारियों में असंतोष पैदा कर दिया है। कई लोग इसे अनावश्यक मान रहे हैं, खासकर वे कर्मचारी जो लंबे समय से सफलतापूर्वक वर्क फ्रॉम होम करते आ रहे थे।

कंपनी ने पेश की सफाई

अमेजन की प्रवक्ता मार्गरेट कैलेहन ने कहा, “हम जानते हैं कि यह एक मुश्किल बदलाव है और हम इसे आसान बनाने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ समन्वय बैठा रहे हैं। जब इन-पर्सन सुविधा की गुंजाइश होगी, तो हम उसे प्रदान करेंगे। कुछ मामलों में हम जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम की इजाजत भी देंगे।” हालांकि, नई नीति के तहत कितने लोगों का आवेदन स्वीकार किया गया है, इसकी जानकारी देने से उन्होंने मना कर दिया।

क्या कहता है अमेरिकी कानून

अमेरिकी कानून के अनुसार, संस्था या संबंधित विशेष व्यक्ति दिव्यांग कर्मचारियों के लिए उचित व्यवस्था प्रदान करने के लिए बाध्य हैं, लेकिन इसमें वर्क फ्रॉम होम जैसी कोई शर्तें शामिल नहीं हैं। इसी के चलते, अमेजन को अपने दिव्यांग कर्मचारियों को वापस बुलाने का विकल्प मिलता है।

कर्मचारी अब इस ताक में हैं कि आखिर ये नए नियम कैसे लागू किए जाएंगे। दिव्यांग कर्मचारियों को डर है कि ये लागू की जाने वाली नई सख्त प्रक्रियाएं, उनके स्वास्थ्य और कामकाज के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल पैदा करेंगी।

ये भी पढ़ें- इंदौर : ठगी में डिजिटल अरेस्ट का तरीका हुआ पुराना, अब व्हाट्सऐप पर वेडिंग इन्विटेशन कार्ड भेज स्कैम कर रहे ठग

संबंधित खबरें...

Back to top button