राष्ट्रीय

दिल्‍ली में भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। साथ ही उनके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की मांग की है। कांग्रेस का दावा है कि, राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही हुई है।

दिल्ली पुलिस विफल

पत्र में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, “बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर एक परिधि बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही। उन्हें जेड प्लस (Z+ Security) सुरक्षा दी गई है।”

दिल्ली पुलिस “मूक दर्शक” बनी रही

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि, 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने के बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी। दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में विफल रही। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति इतनी गंभीर थी कि गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रियों को एक सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। दिल्ली पुलिस “मूक दर्शक” बनी रही।

‘सुरक्षा पर न हो राजनीति’

केसी वेणुगोपाल ने पत्र में कहा कि, आर्टिकल 19 के मुताबिक प्रत्येक नागरिक को प्रदर्शन या यात्रा या अपने विचारों को व्यक्त करने का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को बदले की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए और कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या का हवाला देते हुए उन्होंने पत्र में कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने अपने दो नेता खोए हैं। ऐसे में राहुल गांधी की सुरक्षा से खिलवाड़ न किया जाए।

बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी, 2022 से शुरू होने वाले अगले चरण में संवेदनशील राज्य पंजाब और जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के लिए तैयार है।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। इसमें गांव-गांव में घर-घर संपर्क किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। पदयात्रा में इस भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी देने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की असफलताएं बताई जाएगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button