PlayBreaking News

हनी ट्रैप:“मुंह खोला तो सियासत मिट्टी में मिल जाएगी..‘तोड़बट्टा गैंग’ के सुराग से सनसनी

रेशू चौधरी को लेकर भोपाल और सागर पहुंची SIT, 2019 हनी ट्रैप केस के वीडियो से ब्लैकमेलिंग की आशंका; दलालों और राजनीतिक कनेक्शन की जांच तेज।
Follow on Google News
“मुंह खोला तो सियासत मिट्टी में मिल जाएगी..‘तोड़बट्टा गैंग’ के सुराग से सनसनी

इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप-2 मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर विशेष जांच दल (SIT) शनिवार को भोपाल और सागर पहुंचा, जहां उसके घरों और ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन और पुरानी ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने के बाद मामला और सनसनीखेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक रिकॉर्डिंग में रेशू एक स्थानीय नेता के रिश्तेदार को धमकाते हुए कहती सुनाई दे रही है कि “अगर मैंने मुंह खोल दिया तो पूरा सियासी वजूद मिट्टी में मिल जाएगा।” बताया जा रहा है कि वह अपने पास मौजूद कथित आपत्तिजनक सामग्री सार्वजनिक करने की धमकी देकर दबाव बना रही थी।

और पढ़ें: तेल से लेकर ईरान जंग तक... पीएम मोदी और मार्को रुबियो की बैठक में क्या-क्या हुआ तय?

खुद को यूक्रेन से पढ़ी हुई डॉक्टर बताया 

दूसरी रिकॉर्डिंग में रेशू खुद को यूक्रेन से पढ़ी हुई डॉक्टर बता रही है। साथ ही वह सागर के मकरोनिया क्षेत्र से पार्षद चुनाव लड़ने की बात भी करती सुनाई दे रही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या उसने राजनीतिक पहचान और प्रभाव का इस्तेमाल लोगों को फंसाने और ब्लैकमेलिंग के लिए किया। जांच एजेंसियों को रेशू के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से कई नेताओं, मंत्रियों और रसूखदार लोगों के साथ तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस को शक है कि 2019 के चर्चित हनी ट्रैप केस में बनाए गए वीडियो का इस्तेमाल दोबारा नेताओं और कारोबारियों को ब्लैकमेल करने में किया जा रहा था।

और पढ़ें: 500 रुपए की पेंशन के लिए 5 किमी पैदल चली बहू : 90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची, वीडियो वायरल

तोड़बट्टा”  के लिए कुछ दलाल भी सक्रिय  

SIT सूत्रों के अनुसार, भोपाल निवासी श्वेता विजय जैन के संपर्क में आने के बाद रेशू दिल्ली और भोपाल के नेताओं को टारगेट करने लगी थी। श्वेता जैन पहले भी 2019 के हाई-प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में आरोपी रह चुकी है, जिसमें कई IAS, IPS अधिकारी, मंत्री और विधायकों के कथित वीडियो सामने आए थे। पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि “तोड़बट्टा” यानी समझौते और रकम तय कराने के लिए कुछ दलाल भी सक्रिय थे। SIT ने ऐसे दो संदिग्ध दलालों को चिन्हित कर उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें: देवास फैक्ट्री धमाके में मौतों का आंकड़ा 8 पहुंचा, इंदौर में 2 और मजदूरों की मौत

लगातार छानबीन जारी

डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक अब तक छह मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस को अन्य मोबाइल और डिजिटल डिवाइस के उपयोग का भी शक है, इसलिए लगातार छानबीन जारी है। भोपाल के न्यू मिनाल रेसिडेंसी क्षेत्र में भी रेशू और श्वेता के परिचितों तथा परिजनों से पूछताछ की गई है। अब तक इस मामले में अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी, श्वेता जैन, रेशू चौधरी और प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपी सोमवार तक रिमांड पर हैं और SIT उन्हें एक साथ कोर्ट में पेश करेगी। संभावना है कि तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई जा सकती है। फरियादी हितेंद्रसिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर ने क्राइम ब्रांच को दिए बयान में आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी कारोबार में पार्टनरशिप नहीं करने पर आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग की थी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts