PlayBreaking News

22 दिन में तीसरी घटना:खाकी पर हमला करने से भी नहीं डरते बदमाशसेल्स गर्ल से लूट के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला

एसआई से धक्का-मुक्की, सिपाही को काटा; बदमाशों के बढ़ते हौसलों ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
Follow on Google News
सेल्स गर्ल से लूट के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला
आरोपियों को पकड़ा, सीसीटीवी में कैद हुए थे बदमाश

इंदौर। शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब हालात ऐसे हैं कि अपराधी पुलिस पर हाथ उठाने से भी नहीं हिचक रहे। सोमवार रात अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सेल्स गर्ल से लूट और उससे छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ही बदमाशों ने हमला कर दिया। एसआई से धक्का-मुक्की की गई, जबकि एक सिपाही को काट लिया गया। पिछले 22 दिनों में पुलिसकर्मियों पर हमले की यह तीसरी घटना है।

 

घटना सोमवार रात करीब नौ बजे प्रभुनगर रेलवे पटरी के पास हुई। राजेंद्र नगर निवासी 28 वर्षीय युवती, जो एक कपड़ा शोरूम में सेल्स गर्ल है, ड्यूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर उसका मुंह दबाकर अंधेरे की ओर खींचने लगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल और पेंडल लूट लिया। लोगों की आहट मिलने पर दोनों मौके से फरार हो गए। हमले में युवती के हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें: होटल से गिरकर कारोबारी की मौत: परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप,फुटेज में गैंगस्टर सलमान लाला का चाचा भी दिखा

CCTV से हुई पहचान, पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान वैशाली नगर निवासी शंकर उर्फ फब्बू भाट (19) और संजू उर्फ फब्बू भाट (21) के रूप में की। एसआई जितेंद्र सिंह और आरक्षक ऋषिकेश व विश्वेश्वर जब उन्हें पकड़ने पहुंचे तो दोनों ने पुलिस टीम से हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने एसआई से धक्का-मुक्की की और एक सिपाही को काट लिया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: ड्रग्स केस में नाना पटवारी पर शिकंजा : आज फिर होगी पूछताछ; कॉलोनाइजर सुमित मंत्री भी तलब

पहले नहीं लगी लूट की धारा, बाद में बढ़ाई

मामले में यह भी सामने आया कि एफआईआर में मोबाइल लूट का उल्लेख होने के बावजूद शुरुआत में लूट की धारा नहीं जोड़ी गई। मंगलवार को पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने लूट की धारा बढ़ाई। पूछताछ में आरोपियों ने युवती का पेंडल लूटना भी स्वीकार किया है।

22 दिन में तीसरी बार पुलिस पर हमला

  • 22 जून: कनाड़िया थाना क्षेत्र में आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा पर हमला, दोनों घायल।
  • हाल ही में: एरोड्रम थाना क्षेत्र में अपराध शाखा की टीम पर हमला और मारपीट।
  • 14 जुलाई: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में लूट के आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर एसआई और आरक्षकों से हाथापाई की।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts